ब्रेकिंग
पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान: पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में 28 नवंबर को ... लुधियाना नगर निगम कमिश्नर ने की जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना लुधियाना में 16 नवंबर तक बंद रहेगा हरनाम नगर रेलवे फाटक, मिड्डा चौक के पास मरम्मत कार्य के चलते रूट ... लुधियाना में वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन: ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 23.44 लाख वोटर दर्ज, जानें... लुधियाना में नगर निगम का बड़ा एक्शन: नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे 11 अवैध निर्माण किए ध्वस्त, ए... राहुल गांधी का बड़ा दावा: कहा— मेरे फोन में मौजूद हैं सबूत, प्रधानमंत्री मुझसे आमने-सामने बहस करें भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा
विदेश

काबुल ड्रोन हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देगा अमेरिका, पुनर्वास की भी पेशकश

वाशिंगटन। अमेरिका ने काबुल के ड्रोन हमले में मारे गए नागरिकों के परिवार को मुआवजा और पुनर्वास की पेशकश की है। अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से हटने से पहले अंतिम दिनों में आइएस आतंकी को निशाना बनाकर किए गए हमले में में दस आम नागरिकों की मौत हुई थी। काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पश्चिम में ड्रोन हमले में बच्चों सहित नागरिकों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को संयुक्त राज्य अमेरिका पूरा मदद देगा। इसके साथ ही स्थानांतरित होने में रुचि रखने वाले परिवार के सदस्यों को विदेश विभाग के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा। पेंटागन के प्रेस सचिव जान किर्बी ने शुक्रवार देर रात यह बात कही। किर्बी ने कहा कि हमले में मारे गए लोग निर्दोष थे, जिनका इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसआईएस-के) से कोई संबद्ध नहीं था और ना ही वो अमेरिकी सेना के लिए खतरा थे।

काबुल में ड्रोन हमले में सात बच्चों सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई थी। पेंटागन ने पहले कहा था कि 29 अगस्त के हमले में इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया गया था, जिसने हवाई अड्डे पर अमेरिकी नेतृत्व वाले सैनिकों के लिए एक आसन्न खतरा पैदा कर दिया था। ड्रोन हमले के तीन दिन पहले इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावर ने काबुल एयरपोर्ट पर खुद को उड़ा लिया था। इसमें 13 अमेरिकी मारे गए थे, जो हवाई अड्डे के गेट के बाहर भीड़ को संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button