ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की तैयारी, ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

GST: ऑनलाइन गेमिंग ( Online Gaming), कैसिनो ( Casino) और रेस कोर्स ( Race Course) पर 28 फीसदी जीएसटी ( GST) लगाने की तैयारी है.

GST On Online Gaming & Casino: देश में ऑनलाइन गेमिंग ( Online Gaming), कैसिनो ( Casino) और रेस कोर्स ( Race Course) पर 28 फीसदी जीएसटी ( GST) लगाने की तैयारी है. राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली मंत्रियों के समूह ( GOM) ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और रेस कोर्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश करने पर अपनी सहमति दे दी है. मंत्रियों का समूह अगले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट को सौंप देगा. इस रिपोर्ट को मंजूरी के लिए जीएसटी काउंसिल ( GST Council) की 47वीं बैठक के सामने पेश किया जाएगा. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरड के संगमा इस जीओएम के संयोजक हैं.

28 फीसदी जीएसटी का प्रस्तावआपको बता दें अभी बगैर सट्टेबाजी वाले गेमिंग पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रावधान है. लेकिन सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेनिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है. ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा हर गेम पर वसूले जाने वाले कमीशन पर 18 फीसदी लगाने का प्रावधान है. हार्स रेसिंग पर कुल सट्टेबाजी वैल्यू का 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है. लेकिन अब सभी तरह के गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी वसूले जाने का प्रस्ताव है. जीएसटी काउंसिल से ग्रुप ऑफ मिनिटर्स के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो सभी कैटगरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स प्रारंभिक बेटिंग अमाउंट और गेमिंग अमाउंट पर लगाया जाएगा. क्योंकि जीओएम हर सट्टेबाजी और जीते जाने वाली राशि पर जीएसटी लगाने के पक्ष में नहीं है.

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को है आपत्तिमाना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाई जा सकती है. जिसमें ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की सिफारिशों पर फैसला लिया जा सकता है. हालांकि ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री जीएसटी रेट बढ़ाये जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहा है. ऑनलाइन गेमिंग 18 फीसदी जीएसटी लगाये जाने के पक्ष में है. ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री इसे सट्टेबाजी या गैमबलिंग, रेसिंग के साथ जोड़े जाने के पक्ष में नहीं है.

Related Articles

Back to top button