ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

कोरोनारोधी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने को रायपुर में घर पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मी

रायपुर। कलेक्टर ने कोरोना टीकाकरण को लेकर निर्देश जारी कर हर घर दस्तक अभियान के तहत लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से जिले में घर-घर दस्तक अभियान को तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले पांच दिनों से हर घर दस्तक अभियान के तहत रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों व अन्य ब्लाकों में टीकाकरण किया जा रहा है।

वार्ड-27 इंदिरा में प्रतिदिन घर-घर जाकर 30 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अब तक यहां 150 से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। 16 नवंबर को 16 लोग को प्रथम टीका व 14 लोगों को टीका लगाया गया। टीका कर्मी योगिता साहू, मितानिन उषा जंघेल, वार्ड निरीक्षक नरेश साहू विशेष इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया कि ग्राम रैता में हर घर दस्तक अभियान चलाकर 51 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिसमें 16 लोगों को प्रथम डो और 35 लोगों को दूसरी डो लगाई गई। इसी तरह से अभियान पूरे जिले में चल रहा।

बता दें कि जिले में 17,58,064 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी से अब तक 16,16,195 लोगों को पहली डोज व 10,01,081 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।इसी तरह से 26,17,276 टीके अब तक जिले में लगाए गए हैं।

जिले के छह ब्लाकों टीकाकरण की स्थिति

ब्लाक – लक्ष्य – पहली डोज – दूसरी डोज

अभनपुर – 1,80,933 – 1,67,767 – 9111

आरंग – 235489 – 193102 – 90097

धरसींवा – 168696 – 141737 – 86038

तिल्दा – 182379 – 169415 – 104405

शहरी रायपुर – 907947 – 866141 – 592791

शहरी बिरगांव – 82620 – 78033 – 36635

जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या

1,58,111 कोरोना संक्रमित मिले हैं अब तक

1,54,910 हो चुके हैं स्वस्थ

60 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी

3141 की कोरोना से मौत

हर घर दस्तक अभियान

टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। -सौरभ कुमार, कलेक्टर, जिला-रायपुर

Related Articles

Back to top button