Breaking
महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 2... मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्र... श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भ... जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बेटे बप्पा लहरी ने अपने पिता बप्पी लहरी को दी मुखाग्नि, बप्पी लहरी पंचतत्व में विलीन 

दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी हमारे बीच नहीं रहे हैं। गुरुवार को विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे बप्पा लहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान शक्ति कपूर, विघा बालन, मीका सिंह, बिंदु दारा सिंह, उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य, अलका याग्‍न‍िक, ईला अरुण, भूषण कुमार, निखिल द्व‍िवेदी, बब्‍बर सुभाष, रूपाली गांगुली, सुनील पाल समेत कई सेलेब्स शमशान घाट में मौजूद रहे। मंगलवार 15 फरवरी को रात 11:45 बजे 69 साल की उम्र में बप्पी दा का निधन हो गया था। लेकिन, अगले दिन यानी बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लहरी अमेरिका में थे और वे देर रात ही मुंबई पहुंचे थे।

बप्पी लहरी ने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। बताया जा रहा है कि बप्पी दा ने अपनी आखिरी सांसें अपनी बेटी रीमा की बाहों में ही ली थी। उनकी बेटी रीमा का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे घर पर अपने पिता के शव के पास फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। उनके परिवार वाले उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं। बप्पी लहरी की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बप्पी लहरी का निधन ऑब्सट्रक्टिव स्लीप ऐप्नी (OSA) बीमारी के कारण हुआ है। इसके साथ ही वे बढ़ती उम्र के साथ-साथ कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतों का सामना भी कर रहे थे।

निधन के बाद बप्पी लहरी का पर्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया गया था। बप्पी का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में हुआ था। उन्होंने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। बप्पी का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में करीब 5,000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।

महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच्चे की चोरी गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल     |     गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल     |     मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम     |     श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस     |     Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी खाली हाथ     |     जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार     |     निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण     |     चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत     |     सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201