ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

कालेजों में 25 अक्टूबर तक मिलेगा प्रवेश, अटल विवि आज सार्वजनिक करेगा आदेश

बिलासपुर। शासन ने कालेजों में ​खाली पडे रिक्त सीटों में प्रवेश देने 25 अक्टूबर तक मोहलत दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवकाश के चलते अब तक अधिकृत आदेश सार्वजनिक नहीं किया था। सोमवार दोपहर तक वेबसाइट पर इसे जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद वंचित छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। पंजीयन की तिथि को लेकर अभी को आदेश जारी नहीं हुआ है।
उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में 25 अक्टूबर तक प्रवेश तिथि में वृदिध कर दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी विवि से संबध 92 कालेजों में 13496 सीटें अभी खाली है। कालेजों में नौ अक्टूबर तक प्रवेश का अंतिम मौका दिया गया था। स्नातक और स्नातकोत्तर इस साल उम्मीद से कम प्रवेश हुआ। बिलासपुर, मुंगेली, पेंड्रारोड और कोरबा जिले के 92 कालेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के 40 हजार 105 सीटों में प्रवेश के लिए इस वर्ष दाखिला हुआ। जिनमें 26609 सीटों में ही छात्रों ने प्रवेश लिया। जबकि 13496 सीटें खाली रह गई।
यानी ओवरआल 66.3 फीसद सीटों में ही प्रवेश हुआ। ऐसे में अब वंचितों की संख्या को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के पदेन सचिव ने उच्च शिक्षा आयुक्त को 25 अक्टूबर तक प्रवेश तिथि बढाने अनुमति प्रदान कर दिया है। हालांकी इसकी जानकारी अभी बहुत से छात्रों को नहीं है। छात्र संगठनों को भी इसका पता नहीं है। कुलसचिव प्रो.सुधीर शर्मा की मानें तो दोपहर दो बजे तक आदेश जारी कर दिया जाएगा।
अटल विवि: प्रथम वर्ष में प्रवेश
कुल कालेज- 92
कुल सीट- 40,105
स्नातक में सीट-27760
स्नातक में प्रवेश-18890
स्नातकोत्तर में सीट-12345
स्नातकोत्तर में प्रवेश-7719
अंतिम चरण में कुल प्रवेश-26609
रिक्त सीट-13496

Related Articles

Back to top button