ब्रेकिंग
Punjab Sewa Kendra Strike: मोहाली में ठप हुआ कामकाज; कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें न मानी तो पूरे र... Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर... Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय... Panjab University Holiday: बकरीद के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई को अवकाश; परीक्षाएं स्थगित Panipat Crime: पानीपत में मानवता शर्मसार; ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्... Haryana Krishi Yantra Subsidy: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; आरकेवीवाई स्कीम के तहत मिलेगा ... Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार 2 सगे भाइयों की कार की चपेट में आने से मौत Sirsa MLA Gokul Setia: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को मिली जान से मारने की धमकी; स्थानीय नेताओं पर ...
देश

प्रधानमंत्री ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, बोले- यह विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश को समर्पित किया। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है। पीएम यहां 180.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण और 281 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी करेंगे। वह महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाएंगे और भिक्षुओं को चीवर दान करेंगे। बरवा फार्म में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह अपने 30 मिनट के संबोधन में कुशीनगर व बौद्ध परिपथ में पर्यटन और विकास की संभावनाओं पर बात करेंगे। श्रीलंका से प्रतिनिधिमंडल को लेकर आ रहा बोइंग विमान इस अवसर का साक्षी बना और बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से बौद्ध देशों के लिए सीधी उड़ान सेवा की सुविधा होने का संदेश दिया।

PM Narendra Modi Kushinagar Visit LIVE Update…

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था-श्रद्धा का केंद्र है। आज कुशीनगर दुनिया से जुड़ गया है। कुशीनगर हवाई अड्डा सिर्फ एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है। इससे किसान, पशुपालक, दुकानदार, मजदूर, स्थानीय उद्योगपति, सभी लाभान्वित होंगे। पर्यटन में असीमित वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले तीन से चार वर्षों में देश में 200 से अधिक एयरपोर्ट, सीपौड का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डा दशकों की उम्मीदों का फल है। आज मुझे दोगुनी खुशी हो रही है। तीर्थाटन के साथ-साथ पूर्वांचल के जनप्रतिनिधि के रूप में एक सकंल्प को भी पूरा करने का अवसर मिला है। यह एयरपोर्ट अर्थव्यस्था में बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। उड़ान योजना के तहत बीते कुछ वर्षों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर इंंटरनेशनल एयरपोर्ट की यह सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा की तिथि और महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की नई उड़ान मिल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। ‘दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया’, प्रधानमंत्री ने यूएन में यही बात तो कही थी। यह संदेश दुनिया के कोने-कोने में गया। कुशीनगर का यह हवाई अड्डा यूपी का नौवां हवाई अड्डा है और यह यूपी का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज आठ बौद्ध धार्मिक स्थलों को जोड़ा जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव होने जा रहा है। दो साल में निर्माण कर यह कुशीनगर का यह हवाई अड्डा आज कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशीनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत।

अश्विन पूर्णिमा पर बुधवार को श्रीलंका के मंत्रियों व बौद्ध भिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल अपने साथ भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां लेकर कुशीनगर पहुंच गया है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर अस्थिकलश का विशेष पूजन होगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अस्थिकलश को लेकर सारनाथ जाएगा। वहां भी पूजन होगा।

आश्विन पूर्णिमा विश्व के बौद्ध उपासको में ‘वैप पोया डे’ के रूप में प्रतिष्ठित है। इस खास तिथि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा देने के लिए चुना। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में करेंगे। इसी खास कार्यक्रम में शामिल होने श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। बौद्ध भिक्षुक अपने साथ लाई अस्थियों को तथागत की मुख्य प्रतिमा से स्पर्श करा कर पूजन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर में अभिधम्म दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ​हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर में शयन मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के मद्देनजर कुशीनगर में तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री यहां 180.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकार्पण और 281 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। बरवा फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कल हमारे बुनियादी ढांचे और नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक विशेष दिन है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कोलंबो से उद्घाटन उड़ान के साथ होगा, जिसके यात्रियों में सम्मानित भिक्षुओं का एक समूह शामिल है। इस एयरपोर्ट से यूपी और बिहार को फायदा होगा। 20 अक्टूबर को मैं कुशीनगर की पवित्र भूमि में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए रहूंगा, जो आगे ‘ईज ऑफ लिविंग’ और विशेष अभिधम्म दिवस को चिह्नित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को कुशीनगर में ​4 घंटा 50 मिनट रहेंगे। उनका विमान सुबह 9:55 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा। 10 बजे से 10:40 बजे तक वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में रहेंगे। 11:20 बजे कुशीनगर महापरिनिर्वाण टेंपल हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। 11:25 बजे से 12:35 बजे तक महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजन व धम्म सभा में भाग लेंगे। 12:40 बजे महापरिनिर्वाण मंदिर से प्रस्थान करेंगे। 1:10 बजे पीएम का हेलीकाप्टर बरवा फार्म स्थित सभा स्थल पर लैंड करेगा। 1:20 बजे से 2:05 बजे तक वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व जनसभा को संबोधित करेंगे। 2:15 बजे पीएम सभा स्थल से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 2: 45 बजे पीएम मोदी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button