ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि: आज का दिन शुभ है। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। मन में अधिक ऊर्जा के अनुभूति होगी। निर्णय लेने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य बहुत शुभ है। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ राशि: आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा और दिमाग अस्थिर रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमर्थ होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आप सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। लिए गए निर्णय सही साबित होंगे एवं कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आप सही निर्णय ले पाएंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इसके कारण परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अंजाना सा भय बना रहेगा तथा मन उदास रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्य के सफल होने में संदेह रहेगा। मन में अधिक क्रोध उत्पन्न होगा। आपको चाहिए अति क्रोध, अति आत्मविश्वास से बचें, क्योंकि अति आत्मविश्वास में किसी को अपशब्द कहने पर विवाद बढ़ सकता है।

सिंह राशि: आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में स्फूर्ति की अनुभूति होगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं कार्य करने में स्फूर्ति की अनुभूति होगी। परिवार को सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: आज का दिन शुभ नहीं है। मन में उदासीनता बनी रहेगी तथा कार्य करने में मन उत्साह नहीं रहेगा। निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला राशि: आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा तथा निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको पेट संबंधी विकार आ सकते हैं। जीवनसाथी के ग्रह बहुत प्रभावशाली हैं। उनसे किसी प्रकार का विवाद ना करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ नहीं है। मन में उदासी बनी रहेगी। कार्यों में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। संतान से जुड़े हुए कार्यों में रुकावट आएगी।

धनु राशि: आज का दिन शुभ है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आनंद पूर्ण वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं बनाएंगे एवं उनका क्रियान्वयन करेंगे। आय के साधन मजबूत होंगे। मां का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। आपको चाहिए कि व्यावहारिक तौर पर सामंजस्य बनाकर रखें और प्रेम पूर्ण वातावरण बनाकर रखें।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में उदासीनता रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है गुप्त शत्रु के द्वारा आपको धन संबंधी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवनसाथी भाग्य शुभ है। उनके आशीर्वाद से सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय ले पाएंगे। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान से संबंधित कार्यों में रुकावट रहेगी। संतान का दिमाग सक्रिय है, तकनीकी शिक्षा को लेकर उसे सफलता मिलेगी। रक्त संबंधी विकार आपको हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मीन राशि: आज का दिन शुभ नहीं है। मन में असमंजस होने से निर्णय लेने में कठिनाई होगी। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान को सफलता प्राप्त होगी, परंतु आप अपने कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button