ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

हार्ट पेशेंट पति की बिगड़ी हालत तो पत्नी ने आत्महत्या करने सिम्स के दूसरे फ्लोर से लगी दी छलांग

बिलासपुर। हार्ट पेशेंट पति की हालत बिगड़ने पर पत्नी ने अपना आपा खो दिया और आत्महत्या करने के इरादे से सिम्स आपातकालीन के ऊपर दूसरे तल से छलांग लगा दी। जिससे सिम्स में हड़कंप मच गया। महिला के रीढ़ में गंभीर चोट आई है। उचाई से गिरने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप लंबे समय से हार्ट की बीमारी से पीड़ित चल रहा है। जिससे उसकी पत्नी लता कश्यप को आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी झेलना पड़ रहा था। वही चार दिन पहले पति की हालत बिगड़ने पर पत्नी लता कश्यप ने उसे सिम्स में भर्ती कराया था। वही बुधवार को डाक्टर ने बताया कि उसकी हालत और भी गम्भीर हो चुकी है। इसके बाद से लता परेशान हो गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे लता आपातकालीन के ऊपर दूसरे तल स्थित ओपीडी में पहुंचीं और खिड़की की जाली निकालकर छलांग लगा दी। जिसके बाद वह शेड से टकराते हुए सीधे सिम्स पुलिस चौकी के पास गिरी।

लगभग 30 फिट की ऊंचाई से गिरने की वजह से गंभीर चोटे आई। इसके बाद उसकी तत्काल जांच करने पर रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई। जिसका उपचार किया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही दूसरी तरह उसके पति की हालत भी गम्भीर बनी हुई। इस घटना से सिम्स में आधे घंटे तक हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Back to top button