ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

दुनिया भर में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षाविद देंगे छत्तीसगढ़ को सलाह

रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति अगाध प्रेम रहा है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए अनेक कार्य किए हैं, इसीलिए उनके जन्म दिवस को पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिवस को विशेष बनाने के लिए शैक्षिक महाकुंभ का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा समागम के रूप में किया जा रहा है। 14 और 15 नवंबर को यह महाकुंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में नोबल पुरस्कार विजेता डा. अभिजीत बनर्जी के साथ देश भर के जाने-माने शिक्षाविद बिराज पटनायक, नारायणन रामास्वामी, डा. धीर झिंगरन, यामिनी अय्यर, रुक्मिणी बनर्जी, मेकिन माहेश्वरी, ऋषिकेश बी.एस., मिताक्षरा कुमारी ने अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान कर दी है। ये प्रदेश की शिक्षा में सुधार के लिए अपने सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम में राज्य और देश में संचालित शैक्षिक नवाचारी गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य में बाल दिवस को विशेष रूप में मनाने के लिए शिक्षा महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शामिल होने उत्सुक हूं डा. धीर झिंगरन

राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शामिल होने रायपुर पहुंचे शिक्षाविद् डा. धीर झिंगरन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल लिटरेसी में अच्छा काम हुआ है और पूरे राष्ट्र ने सराहा है। इस समागम में अन्य राज्यों के शामिल शिक्षाविद् अपने कार्यों की जानकारी देंगे, जिसे हम सभी को समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक हैं। डा. धीर झिंगरन लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक है। आपकी संस्था सरकारी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की मूलभूत शिक्षा में सुधार लाने के लिए कार्य करती है।

नोबल पुरस्कृत अभिजीत बनर्जी भी आएंगे

नोबल पुरस्कृत अभिजीत बनर्जी जिन्होंने शिक्षा और समाज के क्षेत्र के साथ वैश्विक गरीबी को दूर करने प्रयोगात्मक दृष्टिकोण और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वह इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

बिराज पटनायक करेंगे शिरकत

नेशनल फाउंडेशन आफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बिराज पटनायक शिक्षा समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। पटनायक भारत में मितानिन सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्यक्रम की स्थापना की है।

शिक्षा और कौशल पर बोलेंगे रामास्वामी

शिक्षा समागम कार्यक्रम में शिरकत करने वाले नारायणन रामास्वामी, राष्ट्रीय लीडर शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत् है। वर्तमान में आप शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक क्षेत्र परामर्श सेवाएं दे रहे हैं। नारायणन रामास्वामी के नेतृत्व में उनकी टीम भारत, सार्क संगठन में शामिल देशों सहित मध्यपूर्व और अफ्रीकी क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

नीति अनुसंधान से आएंगी यामिनी और मिताक्षरा

यामिनी अय्यर नीति अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली की अध्यक्ष है। आपकी संस्था सार्वजनिक नीति अनुसंधान में थिंकटैंक है। नीति आयोग में शिक्षा सलाहकार के रूप सेवाएं दे रहीं मिताक्षरा कुमारी भी शिक्षा समागम में भाग लेंगी।

बच्चों के सीखने का देंगी फार्मूला

रुक्मिणी बनर्जी प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की प्रमुख कार्यकारी अधिकारी हैं। इन्होंने बच्चों के सीखने के परिणामों में सुधार के लिए साझेदारी को डिजाइन और समर्थन कर प्रमुख भूमिका निभाई है। यहां भी कुछ ऐसा ही फार्मूला देंगी।

लर्निंग बताएंगे मेकिन माहेश्वरी

उद्यम संगठन के संस्थापक (ग्लोबल एलाइंस फार मास एंटरप्रेन्योरशिप) मेकिन माहेश्वरी ने उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की शुरुआत की है। आपने अपने कैरियर की शुरुआत याहू, फ्लिपकार्ट और विरिड बनाने सें की, जो किताबों का सफल सोशल नेटवर्क है। कानून और नीति के प्राध्यापक प्रो. ऋषिकेश बी.एस., अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में कानून और नीति के प्राध्यापक हैं, वह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button