ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आएंगी राज्यपाल अनुसुईया उइके

बिलासपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके रविवार को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगी। दोपहर 2:15 बजे उनका एसईसीएल गेस्ट हाउस में आगमन होगा। शाम चार से शाम 5:30 बजे तक तिलकनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् एसईसीएल गेस्ट हाउस में उनका समय आरक्षित रहेगा। रात्रि में राज्यपाल ट्रेन द्वारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल के शहर प्रवास को दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा. सारांश मित्तर ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है

तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रमेश कुमार मोर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी प्रकृति ध्रुव की ड्यूटी एसईसीएल गेस्ट हाउस में लगाई गई है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी महेश शर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रिचा सिंह की ड्यूटी सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर में लगाई गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्यामसुंदर दुबे और अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी राजकुमार साहू की ड्यूटी उस्लापुर रेलवे स्टेशन में लगाई गई है।

पहली बार शहर प्रवास पर आएंगी

छत्तीसगढ की राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के बाद राज्यपाल उईके पहली बार शहर प्रवास पर आ रही हैं। सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। स्वभाविक तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के दिग्गज पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रहेगी।

Related Articles

Back to top button