रेस्टोरेंट में चोरी से लोगों को हुक्का पिलाते संचालक का पुलिस ने पकड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर में हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है । शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करने वालों को पुलिस पकड़ रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गेट सोशल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां पर संचालक पिंटू सागर निवासी आनंद नगर पहलवान बाड़ा थाना सिविल लाइन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
लगातार कार्रवाई से कई हुक्का बार संचालक ने बदला स्थान
हुक्का बार पर लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद हुक्का बार संचालकों ने स्थान बदल दिया है। अब पुलिस मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है । गिरफ्तार हुक्का बार संचालक पिंटू सागर से पास से 4 हुक्का पाट, चिलम, पाइप सेट एवं निकोटिन युक्त 6 तंबाकू फ्लेवर हुक्का पुलिस ने जब्त किया है । आरोपी के खिलाफ सिगरेट व तंबाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज किया है ।
पीवीआर में हंगामा करने वाले तीन शराबी गिरफ्तार
रायपुर में शराब के नशे में तीन युवकों ने गुरुवार को मैग्नेटो माल स्थित पीवीआर में हंगामा किया। फिल्म देख रही महिलाओं को देखकर शराबियों ने हुटिंग भी की। परेशान होकर कुछ लोगों ने तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। तेलीबांधा पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने तीनों का मुलाहिजा करवाया जिसमें शराब पीना पाया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया है। वहीं पुलिस ने ऐसे लोगों को प्रवेश देने के लिए पीवीआर को नोटिस भेजा है।





