ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

ड्राइवर को चाकू दिखाकर बाइक सवार युवकों ने लूट लिए 15 हजार रुपये

बिलासपुर।  रतनपुर क्षेत्र के भरारी में बाइक सवार चार युवकों ने ट्रेलर के ड्राइवर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 15 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान लुटेरों ने ड्राइवर से मारपीट भी की। घटना के दौरान ढाबा में काम करने वालों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित ड्राइवर ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस बाइक नंबर के आधार पर लुटेरे युवकों की तलाश कर रही है।

जांजगीर जिले के बलौदा खिसोरा निवासी टेकराम सूर्यवंशी ड्राइवर हैं। मंगलवार की रात वे कोरबा से कोयला लेकर रायपुर जा रहे थे। भरारी के पास उनके ट्रेलर का टायर पंचर हो गया। इस पर वे वाहन किनारे में खड़े कर ट्रेलर के केबीन में सो गए। रात को दो बाइक में चार युवक वहां पहुंचे। युवकों ने ड्राइवर से माचिस मांगा। मना करने पर युवक वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद ही युवक वापस लौट आए। युवकों ने केबीन में चढ़कर ड्राइवर को चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद ड्रावइर से 15 हजार नकद और मोबाइल लूट लिए।

युवकों ने वाहन से बैटरी निकालने कहा। इस बीच ड्राइवर ने मौका पाकर ट्रेलर चालू कर लिया। वे वाहन को लेकर भरारी के सांई ढाबा तक पहुंचे। युवकों ने उनका पीछा कर ढाबे के पास रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर की पिटाई की। मारपीट के बीच ढाबा में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पीड़ित ड्राइवर ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लिया है। बाइक नंबर के अधार पर आसपास के गांव में लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button