ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

शहीद दिवस पर बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल के आरपीएफ बैरक में परेड, दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीद दिवस परेड किया गया। बुधवारी बाजार स्थित आरपीएफ बैरक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान विशिष्ट अतिथि मुख्य सुरक्षा आयुक्त बीएस नाथ तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला के अलावा 40 से अधिक बल सदस्य मौजूद थे।

हर वर्ष रेलवे सुरक्षा बल द्वारा श्ाहीदों के सम्मान में यह कार्यक्रम किया जाता है। इस बार एक दिन पहले ही रेलवे सुरक्षा बल ने पूरी कर ली थी। बैरक के चारों तरफ फ्लैग लगाए गए थे। इसके अलावा शहीद स्मारक व बैरक के चारों तरह साफ- सफाई व रंग- रोगन भी किया गया था। सुबह से बल सदस्य यूनिफार्म में पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने के बाद शहीद दिवस परेड की शुरुआत की गई। इस दौरान एक सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 के तक रेलवे सुरक्षा बल के जितने जवान शहीद हुए उन्हें याद किया गया और उन्हें सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

बैरक आयोजित में शहीद दिवस परेड रेलवे सुरक्षा बल की टुकड़ी द्वारा परेड भी किया गया और शहीदों को सलामी दी गई। इस मौके पर शहीद जवानों के नाम और कैसे शहीद हुए उन घटनाओं का भी बारी- बारी उल्लेख किया गया। इतना ही नहीं उनके साहस के बारे भी बल सदस्यों को बताया गया। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन कार्यालय व रेल मंडल कार्यालय से उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी व बल सदस्यों की उपस्थिति में शहीदों के स्मारकों में पुष्पमाला से चढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया गया। इस दौरान बल का झंडा नीचे उतारा गया। ऐसा उनके सम्मान में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button