ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

नवंबर में खुलेंगे पूरे छत्तीसगढ़ के अभयारण्य

रायपुर: प्रदेश में पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य घूमने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्यटक अब वन्यजीवों के साथ ही प्रकृति का भी लुफ्त उठा सकेंगे। क्योंकि वन विभाग नवंबर माह में खोलने का निर्णय लिया है। वन विभाग ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। बारिश में चार माह तक प्रदेश के सभी अभयारण्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था क्योंकि इस दौरान एक तरफ जहां वन्यजीवों का प्रजनन काल रहता है, तो वहीं दूसरी तरफ अभयारण्य के अंदर सुरक्षा एवं टूटी फूटी सड़कों के मरम्मत का काम किया जाता है।

शासन जैसे ही खोलने के तारीख निर्धारित करेगा उसके बाद आनलाइन बुकिंग शुरु कर दी जाएगी। विभाग का दावा है कि राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य के खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में गुरु घासीदास, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व, सीता नदी टाइगर रिजर्व और 13 अभयारण्य- तमोर पिंगला, सीतानदी, अचानकमार, सेमरसोत, गोमरदा, पामेड़, बारनवापारा, उंदती, भोरमदेव, भैरमगढ़, बादलखोल आदि पर्यटकों के लिए नौ माह खुले रहते हैं।

इस साल बारिश अधिक होने की वजह से अक्टूबर माह में भी राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्यों को बंद कर दिया गया था क्योंकि बरसात का समय वन्यप्राणियों के प्रजनन का समय होता है। इस दौरान पर्यटकों की मौजूदगी से वन्यप्राणी विचलित हो जाते हैं। इसलिए राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत पर्यटकों के लिए जुलाई से सितंबर तक हर साल बंद रखा जाता है।

सुरक्षा के किए जाएंगे उपाय

कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक एक जुलाई से अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान में पर्यकों के लिए रोक लगा दी जाती है। क्योंकि इस दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा के खास उपाय किए जाते हैं। इसके साथ आस-पास के ग्रामीणों को भी आने जाने से रोक लगा दी जाती है। जिससे वन्य प्राणियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाये।

वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि पिछले साल कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यानों को खोल तो दिया गया था, लेकिन पर्यटक नहीं पहुंच रहे थे। इस साल कोरोना का संक्रमण खत्म हो गया है। इसलिए भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद विभाग लगा रहा है

वर्जन

प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों को एक जुलाई से 31 सितंबर तक बंद रहता है, लेकिन इस साल बारिश अधिक होने की वजह से अक्टूबर माह तक बंद है। नवंबर माह से खोलने की तैयारी की जा रही है। तारीख की घोषणा होते ही आनलाइन बुकिंग शुरु कर दी जाएगी।

– राकेश पाण्डेय, सीसीएफ, वन्यजीव रायपुर

Related Articles

Back to top button