Breaking
झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट.. अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील... कार चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, घटना CCTV में कैद कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान... कांग्रेस प्रत्याशी के होटल पर CRPF और पुलिस की दबिश, बोले- हार के डर से बौखलाई भाजपा, मुझे दबाने की ... मुरुम के गड्ढे में भरा था पानी, नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस... शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी.. छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, बढ़ेगी दुष्कर्म की धारा

बस्ती(Basti);  किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को कलवारी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे मुंबई के न्यायालय में पेश किया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे टीम बस्ती पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।

करीब दो माह पूर्व कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। प्रकरण में पुलिस ने आकाश निवासी नेबुआ, कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी आकाश (19) मुंबई में है। इसके आधार टीम मुंबई गई और विक्रोली वेस्ट मुंबई से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से किशोरी मिली। मुंबई की स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी आकाश को पुलिस बस्ती नगर ले आई। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी चौकी माझा खुर्द एसआई पवन कुमार मौर्य, आरक्षी धीरज यादव और महिला आरक्षी शुभांगी शामिल रहीं।

अपृहता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती – प्रभारी चौकी माझा खुर्द उ0नि0 पवन कुमार मौर्य थाना कलवारी मय पुलिस बल द्वारा थाना कलवारी जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/22 धारा 363, 366 IPC व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त आकाश पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम परसौनी थाना नेबुआ जनपद कुशीनगर (उ0प्र0) हाल मुकाम बाबूलाल गौड़ (पिता) का मकान नियर शिव महाराष्ट्र नगर-2 श्री कृष्णा चाल, सूर्य नगर व विक्रोली (वेस्ट) मुंबई, महाराष्ट्र उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मुंबई न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर दिनांक-27.11.2022 को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया एवं सम्बंधित अपृहता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया|

रिपोर्ट – सुशील शर्मा

झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट..     |     अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील…     |     कार चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, घटना CCTV में कैद     |     कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान…     |     कांग्रेस प्रत्याशी के होटल पर CRPF और पुलिस की दबिश, बोले- हार के डर से बौखलाई भाजपा, मुझे दबाने की कर रही कोशिश     |     मुरुम के गड्ढे में भरा था पानी, नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत     |     जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस..     |     शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी..     |     छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल     |     पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें