ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

आत्मनिर्भर भारत के लाभार्थियों से पीएम मोदी का संवाद, बोले- नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है गोवा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण योजना के लाभार्थियों और हितधारकों से संवाद किया। सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकार का साथ और जनता का परिश्रम मिलता है तो कैसे परिवर्तन आता है, कैसे आत्मविश्वास आता है ये हम सभी ने स्वयंपूर्ण गोवा के लाभार्थियों से चर्चा के दौरान अनुभव किया।

Aatmanirbhar Bharat Swayampurna Goa programme Updates:

अब देश ने भी 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे लोगों में, पर्यटकों में विश्वास बढ़ा है। इससे गोवा के टूरिज्म सेक्टर में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। गोवा में स्वदेशी और विदेशी दोनों पर्यटकों की आवाजही भी निश्चित रूप से बढ़ने वाली है: पीएम मोदी

मछली के व्यापार-कारोबार के लिए अलग मंत्रालय से लेकर मछुआरों की नावों के आधुनिकीकरण तक हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भी गोवा में हमारे मछुआरों को बहुत मदद मिल रही है: पीएम मोदी

गोवा ने गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के 100 फीसद लक्ष्य को हासिल किया है। पिछले 1-2 वर्षों में गोवा ने न केवल महामारी बल्कि कई चक्रवातों और बाढ़ का भी सामना किया है। गोवा के पर्यटन क्षेत्र को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने लगातार राहत कार्य जारी रखा: पीएम मोदी

लंबे समय तक गोवा में राजनीतिक स्वार्थ और राजनीतिक अस्थिरता ने राज्य को हानि पहुंचाई। बीते कुछ वर्षों में इस अस्थिरता को गोवा की समझदार जनता ने स्थिरता में बदला है। मेरे मित्र स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी ने गोवा को तेज विकास के जिस विश्वास के साथ आगे बढ़ाया, उसको प्रमोद जी की टीम पूरी ईमानदारी से नई बुलंदियां दे रही है। आज गोवा नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

गोवा में महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। इन योजनाओं का भी विस्तार हो रहा है। चाहे शौचालय हो, उज्जवला गैस कनेक्शन हो या फिर जनधन बैंक अकाउंट हो, गोवा ने महिलाओं को ये सभी सुविधाएं देने में बेहतरीन काम किया है। गोवा का अर्थ है प्रकृति और पर्यटन, लेकिन आज इसका अर्थ विकास का नया माडल और सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब भी है: पीएम मोदी

एक अक्टूबर 2020 को शुरू की गई गोवा की इस योजना के तहत राज्य सरकार स्वयंपूर्ण मित्र के रूप में अधिकारियों की नियुक्ति करती है और वे पंचायत और नगर निगम क्षेत्र में जाकर लोगों से बात करते है और यह सुनिश्चित करते हैं कि विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे।

Related Articles

Back to top button