ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

शहर के दो मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार

बिलासपुर। अब शहर के सरकंडा और डायलबन्द मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार हो गया है। जिसकी टेस्टिंग भी सफल रहा है। अब जरूरत पड़ने पर इसमे अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। इसके लिए एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से 149.71 लाख की राशि जारी की थी। एसईसीएल द्बारा दी गयी स्वीकृति में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम सिस्टम के साथ प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम , अवशेष निष्कासन सिस्टम, विद्युतयंत्रों जैसे ट्रान्सफार्मर , पोल आदि की व्यवस्था तथा इससे जुड़े सिविल कार्य एवं पांच वर्षों के लिए संचालन एवं अनुरक्षण का कार्य शामिल है । विदित हो कि हालिया समय में पर्यावरण हितैषी तकनीक के रूप में विद्युत शवदाहगृहों का चलन बढ़ा है तथा कोविड संक्रमगण के काल में इसका प्रयोजन सहूलियत प्रदान करता है।

सुरक्षित दाह संस्कार होगा: मेयर

शहर के दो मुक्तिधाम सरकंडा और मधुबन में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना हो चुका है। यहां विद्युत शवदाह गृह बन जाने से दाह संस्कार क्रिया में समस्या नहीं आएगी। मेयर रामशरण यादव ने बताया कि अब कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों का सुरक्षित दाह संस्कार किया जा सकेगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो अंतिम संस्कार का खर्चा नहीं उठा सकते है, उनका इसमे अतिंम संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा लावारिश लाश का भी इसी के माध्यम से अंतिम संस्कार हो सकेगा। बाक्स

भारतीय नगर मुक्तिधाम में जल्द लगेगी मशीन

जल्द ही भारतीय नगर मुक्तिधाम में भी यह सेवा शुरू हो जायगी। इसके लिए मशीन मंगवाया गया है। मशीन आते ही विद्युत शवदाहगृह निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में शहर के प्रमुख मुक्तिधाम में इसकी सेवा मिलने लगेगी।

Related Articles

Back to top button