ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

सीपत महाविद्यालय जनभागीदारी की बैठक में 18 एजेंडा पर हुई चर्चा

बिलासपुर। शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में शुक्रवार को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राहुल सोनवानी की अध्यक्षता में समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें महाविद्यालय का सौंदर्यीकरण विद्यार्थियों एवं कार्यालय के लिए वाई फाई की सुविधा महाविद्यालय परिसर में बने मंच को विकसित व सौंदर्यीकरण करने चबूतरा निर्माण सीमेंट चेयर अतिथि व्याख्यान हेतु यात्रा भत्ता व मानदेय विभिन्ना विभागों के पाठ्यपुस्तक संबंधी लैब प्रायोगिक सामग्री सहित प्रस्तावित 18 एजेंटों पर चर्चा की गई।

वही हिंदी विभाग के छात्रों द्वारा गार्डन तैयार कर पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। जिपं सभापति व जनभागीदारी अध्यक्ष राहुल सोनवानी ने कहा कि महाविद्यालय में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। निश्चित ही हम सब मिलकर इसे पूरा करने भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य आईपी गुप्ता प्रो. दिनेश पांडेय, प्रो नीना बखरिया, प्रो. हीरालाल शर्मा, प्रो. रामप्रसाद चंद्रा, रघुनन्दन पटेल, प्रो. संतोष बाजपेयी, सतीश राय, बालक शाला की प्राचार्या टी विजयलक्ष्मी, छात्रनेता लच्छी वर्मा, वीरेंद्र सूर्या, शिव साहू, संतोष पाटनवार, देशभक्त धृतलहरे, देवेंद्र सुनहरे, गौतम खरे, सरस्वती सुर्यवंशी, माधुरी पाटनवार, चंद्रभान मरावी, मणिशंकर साहू, रूपेश चौहान, रजनी सविता सहित अन्य समिति के सदस्य व कालेज स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में स्कूल शिक्षा विभाग साक्षरता विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु विगत वर्षों से ‘कला – उत्सव’ का आयोजन विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक आयोजन होता है ।
प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी आशा दत्ता के मार्गदर्शन कार्यक्रम में निर्धारित नौ विधाओं पर आयोजित हुई इसके अंतर्गत गायन शास्त्रीय संगीत, गायन पारंपरिक लोक संगीत, वादन शास्त्रीय संगीत, वादन पारंपरिक लोक संगीत, शास्त्रीय नृत्य, पारंपरिक लोक नृत्य, दृश्य कला द्वि आयामी ( चित्रकला ), दृश्य कला त्रिआयामी ( मूर्ति कला ) एवं स्थानीय खिलौने व खेल का प्रत्येक विधा में बालक – बालिका हेतु पृथक-पृथक प्रतियोगिता आयोजित हुई ।
उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में कोटा विकासखंड के बड़ी संख्या में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्र – छात्राएं इसमें शामिल हुए। इसमें डीकेपी शासकीय उमा विद्यालय कोटा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल कोटा, शासकीय उमा विद्यालय मिट्ठु नवागांव, शासकीय उमा विद्यालय गोबरीपाट, शासकीय कन्या उमा विद्यालय रतनपुर, शासकीय उमा विद्यालय पीपरतराई, शासकीय कन्या उमा विद्यालय कोटा सहित बड़ी संख्या में शालाओं के प्रतिभागी शामिल हुए।

निर्णायकों द्वारा निर्धारित मापदंडों में अवलोकन पश्चात प्रत्येक विधा में चयनित बालक- बालिका का परिणाम इस प्रकार रहा : – गायन पारंपरिक लोक संगीत नंदनी अग्रहरि कन्या शाला कोटा, वादन पारंपरिक लोक संगीत किशन कुमार (तबला) मिट्ठू नवागांव, शास्त्रीय नृत्य मिष्ठी इरावती डीकेपी कोटा, लोक नृत्य अंजलि मेरसा कन्या कोटा, दृश्य कला द्वि आयामी प्रिया बांधकर कन्या कोटा, बालक श्रेणी में अजय सिंह आत्मानंद कोटा, दृश्य कला त्रिआयामी ( मूर्तिकला ), सुमन पालके कन्या कोटा, स्थानीय खिलौने व खेल में कन्हैया आत्मानंद कोटा प्रथम विजेता रहे जो अपनी कला जिला स्तर पर प्रदर्शित करेंगे।कार्यक्रम का संचालन डा. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button