ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

बाबर और रिजवान ने धमाकेदार रिकार्ड के साथ टीम इंडिया के खिलाफ दर्ज की जीत, धुरंधरों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ रविवार को आइसीसी टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की। बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने टूर्नामेंट का इतिहास बदल दिया। भारत के खिलाफ पहली बार पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप में जीत मिली और इसमें कप्तान की पारी बेहद अहम रही। बाबर और रिजवान ने नाबाद पारी खेलकर टीम को भारत के खिलाफ बड़ा रिकार्ड बना डाला।

रविवार को आइसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबल में भारत के सामने पाकिस्तान के कप्तान ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शाहीन अफरीदी ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले ओवर में रोहित शर्मा को और फिर तीसरे ओवर में केएल राहुल को आउट कर भारत को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद कप्तान कोहली ने टीम को संभाला तो उनको भी अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद शाहीन ने आउट कर वापस भेज दिया। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई

पाकिस्तान को मिली आसान जीत

कप्तान बाबर आजम ने 52 गेंद पर 68 और रिजवान ने 55 गेंद पर 79 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान का 10 विकेट से जीत दिलाई। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम की टी20 में सबसे बड़ी जीत रही। इस मैच में पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ लगातार चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ा। 5 हार के बाद टीम को पहली जीत नसीब हुई।

बाबर और रिजवान ने बनाया रिकार्ड

भारत के खिलाफ इस मैच से पहले किसी भी टीम के ओपनर ने इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। बाबर और रिजवान ने 152 रन की साझेदारी निभाकर पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डाले। भारत के खिलाफ इससे पहले आस्ट्रेलिया की टीम के ओपनरों के नाम सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड था। डेविड वार्नर और शेन वार्टसन ने 2012 कोलंबो टी20 मैच में भारत के खिलाफ 133 रन की साझेदारी निभाई थी। बाबर और रिजवान ने इसे तोड़़ डाला।

Related Articles

Back to top button