ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
खेल

पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार से बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आइसीसी टी20 विश्व कप की बहुचर्चित मुकाबला रविवार 24 अक्टूबर को खेला गया। भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 10 विकेट से पीटकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम इंडिया के फैंस के लिए मैच के बाद बुरी खबर आई क्योंकि आलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। वह बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए जिसके बाद फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाए और स्कैन के लिए भी भेजा गया।

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हार्दिक को चोट लगी थी। इसी वजह से उन्होने फील्डिंग नहीं की और बाद में उनको स्कैन के लिए भी भेजा गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या को रवींद्र जडेजा के बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा था। हार्दिक 8 गेंद पर 11 रन बनाकर हारिस राउफ की गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर को कैच दे बैठे।

बीसीसीआई ने हार्दिक की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उनको बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। उनको कंधे पर चोट लगी थी और स्कैन के लिए भेज गया है

मैच के दौरान ही बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक लगातार अपने कंधे को सहलाते नजर आए थे। इसके कुछ देर बाद ही वह आउट हो गए। आउट होने के बाद भी बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ कंधा पकड़कर वो बातें करते नजर आए थे। जो वीडियो सामने आया था उसको देखकर पांड्या परेशानी में नजर आ रहे थे।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार 24 अक्टूबर के मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए जीत का लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम ने 52 गेंद पर 68 जबकि रिजवान ने 55 गेंद पर 79 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button