ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

पाकिस्तान से हार के बाद सवाल पर भड़के विराट कोहली, बोले- रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल से बाहर कर दें?

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 24 अक्टूबर को खेले गए आइसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले का सभी को इंतजार था। इस मैच में भारत को पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट से हराया और एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए मैच के बाद कप्तान विराट कोहली भड़क गए।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप इतिहास में मिली पहली हार से फैंस बेहद निराश हैं। भारत ने इस मैच में टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (68) और रिजवान (79) की नाबाद पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल किया।

मैच खत्म होने के बाद जब मीडिया के सवालों के जवाब देने भारतीय कप्तान पहुंचे तो कुछ उखड़े नजर आए। एक पत्रकार ने जब रोहित शर्मा से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने उनको ही उल्टा सवाल कर लिया। दरअसल टीवी चैनल के पत्रकार ने पूछा कि इशान ने वार्म अप मैच में काफी अच्छा खेल दिखाया था। आपको ऐसा नहीं लगता है कि कुछ चीजों में वह रोहित शर्मा से बेहतर हैं।

विराट सवाल पर एकदम से भड़क गए उन्होंने कहा, “यह तो बहुत ही बहादुरी वाला सवाल है। आपको क्या लगता है सर टीम कैसी होनी चाहिए थी। देखिए जो टीम मुझे सबसे अच्छी लगी मैंने उसी के साथ आज का मुकाबला खेला। आपकी क्या राय है, क्या आप रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर कर देंगे। आप रोहित शर्मा को बाहर कर देंगे। क्या आपको पता भी है उन्होंने इससे पहले क्या किया है टी20 मुकाबलों में।”

एक अन्य पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा, “आपको पता है कमाल की बात क्या है कि जो हकीकत है और बाहर लोग सोचते क्या है। मेरी तो इच्छा थी कि काश वो लोग किट लेकर मैदान पर उतरकर देखते कि दबाव कैसा होता है। इस बात को स्वीकार करने में किसी तरह की कोई शर्म नहीं है कि विरोधी टीम ने आपसे बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने हमें किसी भी समय वापसी करने का मौका नहीं दिया और लगातार दबाव बनाए रखा।”

Related Articles

Back to top button