ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

दिल्ली: BJP प्रवक्ता अनुजा कपूर ने 1 अरब लोगों के वैक्सीनेशन पर देश को दी बधाई

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अनुजा कपूर ने एक अरब लोगों को टीका लगने के लिए देश को धन्यवाद दिया है। नई दिल्ली के M2K विक्टोरिया गार्डन्स आजादपुर में डाॅक्टरों और प्रमुख कार्यकर्त्ताओं के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह में अनुजा कपूर ने इस उपलब्धि के लिए देश को बधाई दी। अनुजा कपूर ने देश के नागरिकों से कोई विलंब किए बगैर टीका लगवाने और इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने का अनुरोध किया।

शुरुआती चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं के संक्रमित होने के बाद 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। मुख्य कर्मियों के लिए टीकाकरण 2 फरवरी से चलाया गया। को-माॅर्बिड स्थिति को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च को 60 साल और 45 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए covid-19 टीकाकरण का अगला चरण शुरू किया गया था। उसके बाद, देश में 1 अप्रैल से 45 साल के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। तब सरकार ने टीकाकरण अभियान के दायरे में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी शामिल करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति और प्रबंधन ने 1 अरब टीकों का लक्ष्य हासिल करने में अहम योगदान दिया है। मैं इस महामारी के प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करती हूं, क्योंकि हमारे यहां न सिर्फ हमारे देश के नागरिकों बल्कि अन्य देशों के लिए भी पर्याप्त वैक्सीन का उत्पादन हुआ है। यह एक शानदार उपलब्धि है। शुरुआती समस्याओं के साथ, राज्यों के कमजोर प्रयासों के बाद केंद्र सरकार द्वारा सख्ती बरतने से महामारी पर लगाम लगाने की गति तेज हुई। बच्चों के वैक्सीन के लिए ट्रायल सफल रहने पर जल्द ही उन्हें भी टीकाकरण अभियान में शामिल करने की अनुमति मिल सकेगी। उन्होंने आखिर में कहा कि इस स्वास्थ्य संकट से मुकाबला करने के लिए हमारा एकमात्र हथियार जल्द से जल्द टीका लगवाना है।

Related Articles

Back to top button