ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मनोरंजन

कोर्ट में आर्यन खान की दो टूक- ‘अरबाज मेरा नौकर नहीं है, उसके जूते में क्या मिला इस पर मेरा कंट्रोल नहीं’

मुंबईः मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर कल कोई फैसला नहीं आया। बॉम्बे हाईकोर्ट में आज मामले में फिर से सुनवाई होनी है। कोर्ट ने कहा कि हम कल (27 अक्टूबर) यानि की आज दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करेंगे। आर्यन की तरफ से कोर्ट उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कई दलीलें दीं।

ड्रग्स मामले में आर्यन खान के लिए दलीलें रख रहे मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कहा कि  अरबाज मेरे (आर्यन) नियंत्रण में नहीं है…उसके जूतों में क्या मिला…इस पर मेरा कोई वश नहीं है। रोहतगी ने कहा कि  राजनीतिक हस्तियों और एनसीबी के बीच घृणित तकरार मुझपर (आर्यन) नहीं थोपी जा सकती है।

आर्यन को 20 दिन के लिए जेल में क्यों रखा गया है?
दलीलें पेश करते हुए मुकुल रोहतगी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से आगे कहा कि अमेरिका और दुनिया के कुछ हिस्सों में गांजा वैध है। उन्होंने कहा कि आर्यन के पास न कोई ड्रग्स मिले, ना उसने कोई सेवन किया। इस लड़के को 20 दिन के लिए जेल में क्यों रखा गया है? मुकुल ने ये भी कहा कि आर्यन ने ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए किसी को फाइनेंस नहीं किया है।

वहीं वकील अमित देसाई ने अपनी दलील में कहा कि आर्यन खान और सह-आरोपी अचित कुमार के बीच वॉट्सऐप चैट ऑनलाइन ‘पोकर’ के बारे में थीं और इनका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं था। देसाई ने कहा कि आजकल कई गेम्स ऑनलाइन खेले जाते हैं  देसाई के मुताबिक, ये चैट्स 12-14 महीने पुरानी हैं।

Related Articles

Back to top button