ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
विदेश

अफगानिस्तान में अभी भी फंसे हैं करीब साढ़े चार सौ अमेरिकी, वापस लाने की तैयारी में बाइडन प्रशासन

वाशिंगटन। अफगानिस्तान (Afghanistan) में अभी भी करीब साढ़े चार सौ अमेरिकी फंसे हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर अमेरिकी बाइडन प्रशासन के संपर्क में हैं। एक रिपार्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने मंगलवार को सीनेट की कार्यवाही के दौरान कहा कि अफगानिस्तान में अभी भी 439 अमेरिकी फंसे हुए हैं और अमेरिकी अधिकारी उनमें से ज्यादातर के साथ संपर्क में हैं।

खामा प्रेस ने बताया कि अमेरिका के रक्षा उप सचिव कोलिन काहल (Colin Kahl) ने कहा कि अधिकारी अफगानिस्तान में 363 अमेरिकियों के संपर्क में हैं और उनमें से केवल 176 लोग ही अफगानिस्तान छोड़ने को तैयार हैं। अफगानिस्तान में फंसे लोगों में से लगभग 243 या तो अफगानिस्तान छोड़ना नहीं चाहते हैं या फिर वो देश छोड़ने के लिए अभी तैयार नहीं हैं। कोलिन ने कहा कि जो लोग अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं उन्हें किसी भी तरह से बाहर निकाला जाएगा। बता दें कि इससे पहले बाइडन प्रशासन दावा कर रहा था कि अफगानिस्तान में छूटे अमेरिकियों की संख्या 200 से ज्यादा नहीं ह

अमेरिकी सैनिकों ने 31 अगस्त को अफगानिस्तान छोड़ दिया था। अफगानिस्तान छोड़ने से पहले वाशिंगटन (Washington) ने अपने हजारों नागरिकों को वहां से निकाला और अन्य देशों के नागरिकों को निकालने में भी मदद की।

Related Articles

Back to top button