ब्रेकिंग
Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ...
खेल

BCCI ने बैन किया तो पृथ्वी शॉ हो गए इमोशनल, कहा- मैनें अनजाने में किया, साथी खिलाड़ियों को दी ये नसीहत

नई दिल्ली : युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। पहले उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत में ही चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर होना पड़ा। अब शॉ डोपिंग के नियमों के उल्लंघन में फंस गए हैं। जिसके चलते बीसीसीआई ने शॉ को 8 महीने के लिए 15 नवंबर तक सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने एक बयान जारी कर कहा, ‘बीसीसीआई द्वारा निलंबित किए जाने से वे निराश हैं, लेकिन वह अपने किए की पूरी जिम्मेदारी लेने को भी तैयार हैं। शॉ ने कहा, ‘‘मुझे आज पता चला कि मैं नवंबर-2019 तक क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इसलिए हुआ क्योंकि मैंने खांसी की दवाई ली थी जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। मैंने यह दवाई इंदौर में फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेलने के दौरान ली थी।’’ इस युवा बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं उस समय अपने पैर की चोट से वापसी कर चुका था जो मुझे आस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी।

4,204 people are talking about this
मैं इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी की चाहत में था, लेकिन खेलने की जल्दबाजी में मैंने प्रोटोकॉल को माना नहीं और गलती से वो दवाई पी ली। मैं पूरी गंभीरता से अपनी गलती स्वीकार करता हूं। मैं अभी भी चोट से जूझ रहा हूं जो मुझे पिछले टूर्नामेंट में लगी थी, ऐसे में इस खबर ने मुझे परेशान कर दिया है। मुझे इसे मानना होगा और उम्मीद करता हूं इससे खेल जगत को इस बात की प्ररेणा मिलेगी कि भारत में हम खिलाड़ियों को किसी भी तरह की दवाई लेने के मामले में काफी सतर्क रहना होगा और प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।’’ शॉ ने कहा, ‘‘मैं बीसीसीआई का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं साथ ही अपने करीबी लोगों का भी जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। क्रिकेट मेरी जिंदगी है और मेरे लिए अपने देश तथा मुंबई के लिए खेलने से बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।

मैं इससे मजबूती से वापसी करूंगा।’’ बोर्ड ने कहा कि शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया जो आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना मूत्र सैम्पल दिया था। उनके सैम्पल की जांच हुई जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ टबरूटालाइन के अंश पाए गए थे। यह पदार्थ वाडा के प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में शामिल है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआर) के अनुच्छेद 2.1 के अंतर्गत डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) का दोषी पाया गया और उन्हें आरोप की जांच होने तक अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button