ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
खेल

एंतोनियो गुतारेस ने कहा- भारत में बाघों की संख्या में वृद्धि ‘अच्छा संकेत’

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि भारत में बाघों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि एक अच्छा संकेत है। यह सभी प्रजातियों, विशेष रूप से विलुप्तप्राय जीवों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने वाले संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य को पूरा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय बाघ आकलन रिपोर्ट 2018 जारी करते हुए कहा था कि भारत दुनिया में बाघों के लिए सबसे बड़े और सुरक्षित पर्यावासों में से एक के तौर पर उभरा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बाघों की आबादी 2006 में 1,411 थी, जो बढ़कर 2019 में 2,967 हो गई है। गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारा सतत विकास का लक्ष्य है जो जैव विविधता और सभी प्रजातियों, विशेष रूप से विलुप्तप्राय जीवों के संरक्षण को प्रोत्साहित करता है। इसलिए, अगर विलुप्तप्राय प्रजातियों को वास्तव में संरक्षित किया जा रहा है, तो यह सदैव एक अच्छा संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button