ब्रेकिंग
CM नायब सिंह सैनी से मिले हरियाणा-पंजाब के कलाकार, 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को मिला कला का साथ चाईबासा में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, हिरासत में नाबालिग एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो... पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कि... देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर ... झारखंड में सवर्ण आयोग की मांग, भाजपा नेता ज्योतिरिश्वर सिंह बने संयोजक रांची में बच्चा बरामदगी पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल, पुलिस ले रही है श्रेय लेकिन असली हीरो तो...
देश

गोकुलनगर में प्लास्टिक कचरा और खाली बाेतलों की रिसाइक्लिंग का तीन एकड़ में प्लांट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के गाेकुलनगर में प्लास्टिक कचरे और खाली बोतलों की रिसाइक्लिंग की जाएगी। इसके लिए प्‍लांट लगाने की योजना की कवायद एक बार फिर से तेज हो गई है।दस करोड़ की लागत से तीन एकड़ में यह प्लांट स्थापित किया जायेगा। इस प्लांट में प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग करने के बाद प्लास्टिक के कचरे और वेस्ट बोतलों को दाने में तब्दील कर निगम बेचकर अपनी आमदनी बढ़ायेगी। रिसाक्लिंग प्लांट को मटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) नाम दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही रामकी कंपनी रिसाइक्लिंग प्लांट बनाएगी। रिसाइक्लिंग प्लांट में प्लास्टिक का कचरा संकरी ट्रेचिंग ग्राउंड से पहुंचेगा। वहां इसे अलग कर गोकुलनगर लाया जाएगा। यहां भी सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल प्लास्टिक बोतलों के कारण नाली-नाले चोक हो रही थी।सफाई के दौरान प्लास्टिक कचरे ज्यादा निकलते है।लिहाजा इससे प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल प्लांट में करने से नाली-नाले के चोक होने की समस्या से निजात मिलेगी और पर्यावरण भी साफ रहेगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगने के बाद रायपुर नगर निगम देश के गिने-चुने निगमों में शामिल हो जाएगा। प्लांट की वजह से वायु प्रदूषण भी कम होगा।जल्द ही रामकी कंपनी चयनित जगह पर काम शुरू करेगी। कचरा से प्लास्टिक अलग करने के लिए कर्मचारियों की अलग से नियुक्ति की जाएगी। उनसे केवल कचरे से प्लास्टिक अलग करने का ही काम लिया जाएगा। वर्तमान में गोकुलनगर में आठ से दस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button