ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

रायगढ़ में खड़े चार वाहनों में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां कर रही मशक्कत

रायगढ़। जूटमिल चौकी अंतर्गत मिट्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर कालिंदी कुंज रोड में अचानक एक छोटा हाथी पिकअप वाहन में आग लग गई। आलम यह रहा कि उक्त गाड़ी के इर्द—गिर्द मौजूद तीन अन्य गाड़ी भी आग की लपेटें में आकर जलने लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मशक्कत कर रही हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:45 बजे सड़क किनारे खड़े एक पिकअप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उक्त पिकअप वाहन पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया और इसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक गौरव पथ रोड में दिखाई देने लगी।

आसपास धुएं का गुबार छा गया। लोगों में बड़ी जनहानि की घटना का भय सताने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर सैनिक दमकल विभाग व पुलिस को दी। जहां चौकी पुलिस एवं दमकल की एक वाहन आग को बुझाने के लिए मौके पर आ गई, परंतु आग की लपटें इतनी भयावह थी आसपास मौजूद अन्य बोलेरो मार्शल गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसे देखते हुए दमकल की अन्य तीन गाड़ी भी मौके पर आ गई

उक्त सभी गाड़ियां आग बुझाने में मशक्कत कर रही है। दूसरी ओर चौकी जूटमिल पुलिस टीम आग की लपटों से जानमाल की नुकसान से बचाने आसपास घटनास्थल में मौजूद घर दुकान में रह रहे लोगो को बाहर निकाल रही है। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटन को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। लोगों को डर सताने लगा कि कहीं आग की लपटें उनके घरों तक न पहुंच जाए। फिलहाल आग को बुझाने के लिए दमकल की गाडियां मौके पर जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button