ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

श्री ननकाना साहिब से तैयारियां पूरी, पाक से पहला नगर कीर्तन आज होगा शुरू

अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एस.जी.पी.सी. की ओर से श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से पहला अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन 1 अगस्त को पूरे जाहौजलाल से आरंभ होगा। बुधवार को एक बैठक ओकाफ बोर्ड के चेयरमैन डा. आमिर अहमद और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतवंत सिंह और शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हैडग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, सीनियर अकाली नेता दरबारा सिंह, तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित, एस.जी.पी.सी. मुख्य सचिव डा.रूप सिंह के साथ हुई तो भाई लौंगोवाल ने डा. आमिर अहमद को सिरोपा, सोने का विशेष सिक्का व सिरी साहिब से सम्मानित किया।

डा. अहमद और पी.एस.जी.पी.सी. प्रधान ने नगर कीर्तन के प्रबंधों का गुरुद्वारा ननकाना साहिब में जायजा भी लिया और नगर कीर्तन में सहयोग देने के लिए उनका धन्यवाद एस.जी.पी.सी. की ओर से किया गया। भाई लौंगोवाल ने बताया है कि नगर कीर्तन संबंधित सारी तैयारियां मुक्कमल कर ली गई हैं। एस.जी.पी.सी. के उपप्रधान बिकर सिंह चन्नू, कार्यकारणी मैंबर मनजीत सिंह मैंबर राजिंदर सिंह मेहता, गुरमीत सिंह बूह, भगवंत सिंह सिआलिका,अतिरिक्त मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी इस बैठक मे मौजूद थे । डा. आमिर अहमद बोले कि एस.जी.पी.सी. का यह अच्छा प्रयत्न है जिसमें पाकिस्तान मे बाबा नानक के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन को सजाकर भारत लेजाया जा रहा । इससे आपसी सांझ मजबूत होगी । नगर कीर्तन 2 बजे अटारी सीमा पर पहुंचेगा तो संगत द्वारा भारी सख्या मे मौजूद रहकर जोरदार स्वागत करके गुरु साहिब का आर्शीवाद लिया जाएगा ।

गुरुद्वारा ननकाना साहिब मे सजे दीवान

बुधवार को श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा में अमृत वेले आसा दी वार के बाद धार्मिक दीवान सजाए गए । जिसमे सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह ने संगत को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके उपदेशों से जोड़ा। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागियों ने गुरबाणी का कीर्तन किया । इस मौके पर बुडढा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह, भाई अमरजीत सिंह चावला , भुपिंदर सिंह बलवान, खुखविंदर सिंह भाटिया, जरनैल सिंह डोगरांवाला, शिंगारा  सिंह लौहियां, भगवंत सिंह सिआलिका, गुरमीत सिंह बूह, कोर सिंह, बीबी गुरप्रीत कौर, बीबी किरण जोत कौर , बीबी हरजिंदर कौर, बीबी परमजीत कौर लांडरां, गुरुद्वारा ननकाना साहिब के हेडग्रंथी भाई दया सिंह , गुरतेज सिंह ढडे, हरपाल सिंह जल्ला, हीरा सिंह गाबड़िया, सोहन सिंह ठंडल आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button