Breaking
हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप विदिशा में हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली नर्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत बांध किनारे गांव, फिर भी बूंद-बूंद के लिए हाहाकार, शादी की शहनाई पर ग्रहण, टूट रहे तय रिश्ते समिति प्रबंधक की भर्ती में 27 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, कलेक्टर ने की रद, जांच शुरू ये सिस्टम के मुंह पर तमाचा मारने जैसा…केजरीवाल के बयान का जिक्र कर SC में बोली ED नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI की गिरफ्तारी पर लगाई रोक नोएडा: पूछताछ के लिए युवक को बुलाया, फंदे से लटका मिला शव… पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अंडरग्राउंड; पत्रकार को खुदकुशी पर किया मजबूर

चंडीगढ़: पंजाब के जिला पटियाला के राजपुरा में पत्रकार रमेश शर्मा को खुदकुशी पर मजबूर करने के आरोपी पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज को स्थानीय अदालत से राहत नहीं मिली है। कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद से आरोपी फरार है। मामले में आरोपी हरदयाल और उसका बेटा निर्भय सिंह मिलिट्री समेत करीब 6 आरोपी हैं। लेकिन राजपुरा सिटी थाना पुलिस लंबे समय बाद भी किसी एक आरोपी तक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थाना SHO व उनकी टीम घटना के बाद से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही है।खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट लिख बनाई वीडियोखुदकुशी से पहले रमेश शर्मा ने अपना दुख बयां करते हुए वीडियो बनाई थी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें मुख्य आरोपी हरदयाल सिंह कंबोज और उसका बेटा निर्भय सिंह मिलिट्री व कुछ वकील, स्वतंत्रता सेनानी और डॉक्टरों के नाम हैं। थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने रमेश की पत्नी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही वीडियो और सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया था। रमेश की खुदकुशी के बाद से उनकी पत्नी लगातार पुलिस-प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रही हैं।रमेश शर्मा द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट।तंग और झूठे केस दर्ज करवाने पर की खुदकुशीरमेश शर्मा ने सभी आरोपियों पर उन्हें परेशान करने और उन पर झूठे केस डलवाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन सभी कारणों से तंग आकर खुदकुशी को मजबूर होने की बात कही थी। रमेश ने वीडियो में आरोपियों को सजा दिलाने में मदद करने और इंसाफ मिलने तक उनका संस्कार नहीं किए जाने की बात कही थी।पूर्व विधायक ने व्यापार करवाया बंदरमेश ने वीडियो में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज पर उनका ढाबा बंद कराने के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाए हैं कि वह आरोपियों को मंथली नहीं दे सके तो उन्होंने करीब 40 महीने पहले उनका ढाबा बंद करवा दिया। इस कारण वह बेरोजगार हो गए। लगातार बेवजह परेशान किए जाने से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी के अलावा कोई रास्ता नहीं होने की बात कही थी।

हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |     सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप     |     विदिशा में हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली नर्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत     |     बांध किनारे गांव, फिर भी बूंद-बूंद के लिए हाहाकार, शादी की शहनाई पर ग्रहण, टूट रहे तय रिश्ते     |     समिति प्रबंधक की भर्ती में 27 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, कलेक्टर ने की रद, जांच शुरू     |     ये सिस्टम के मुंह पर तमाचा मारने जैसा…केजरीवाल के बयान का जिक्र कर SC में बोली ED     |     नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI की गिरफ्तारी पर लगाई रोक     |     नोएडा: पूछताछ के लिए युवक को बुलाया, फंदे से लटका मिला शव… पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें