ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कोहरे में टकराए कई वाहन, कई लोग घायल, लगा रहा जाम

मुरादाबाद। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह कोहरे के कारण छह से अधिक वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में कई लाेग घायल हो गए। हाईवे पर जाम भी लग गया। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। क्रेन मंगाकर कुछ वाहनों को हटवाया गया, इसके बाद जाम खुल सका।

हादसा शहजादननगर थाने की धमोरा चौकी क्षेत्र में झुनइया गांव के पास हुआ। यहां ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह सात बजे कोहरे के कारण वाहनों का टकराने का सिलसिला शुरू हुआ। एक-एक करके छह से ज्यादा वाहन टकरा गए। इनमें एक कार मुरादाबाद के पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कालेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार की थी। वह बरेली से लौट रहे थे। दिल्ली के नितिन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बरेली से घर लौट रहे थे। बरेली से देहरादून जा रहे अंशु चौधरी की कार भी पहले से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गई। उन्हें भी चोट आई। छोटे वाहनों के अलावा एक कैंटर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर चालक संतोष भी हादसे में घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलाें को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ओवरब्रिज के दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रुकवाना शुरू किया, ताकि दूसरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सकें। क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया। दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। धमोरा चौकी प्रभारी राजीव गंगवार ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसे हुए। संयाेग से किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। सभी का प्राथमिक उपचार कराकर भेज दिया।

Related Articles

Back to top button