ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
मनोरंजन

गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट हुईं पूनम पांडे, फिर से एक्ट्रेस के साथ मारपीट के बाद गिरफ्तार हुए पति सैम बॉम्बे

नई दिल्ली। अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा चर्चा और विवादों में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके पति सैम बॉम्बे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैम बॉम्बे पर पूनम पांडे के साथ मारपीट करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने उनपर यह कार्यवाई पूनम पांडे की शिकायत के बाद की है। इतना ही नहीं सैम बॉम्बे ने अभिनेत्री के साथ इतनी मारपीट की है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पूनम पांडे गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोट है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि सैम बॉम्बे के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभिनेत्री के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोट है।

यह पहला मौका नहीं जब पूनम पांडे ने सैप बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इससे पहले भी वह उनपर मारपीट का आरोप लगा चुका हैं और उन्हें गिरफ्तार करवा चुकी हैं। पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने पिछले साल सितंबर में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल गोवा में अपने हनीमून के लिए गया था, जहां सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे के साथ मारपीट की थी। शादी के 12 दिन बाद ही अभिनेत्री ने पति के खिलाफ गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज की थी

यह घटना दक्षिण गोवा के कानाकोना गांव में हुई थी, जहां पूनम पांडे एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। कानाकोना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तुकाराम चव्हाण के हवाले से बताया गया था कि पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत की थी कि उन्होंने उनका उत्पीड़न किया है और मारपीट के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि दोनों जब वापस मुंबई आए, तो समझौता भी हो गया था।

आपको बता दें कि पिछले साल पूनम पांडे ने 10 सितम्बर को ही सोशल मीडिया के जरिए सैम के साथ अपनी शादी का एलान किया था। दोनों ने इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। पूनम ने जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनके साथ लिखा था- तुम्हारे साथ सात जन्म बिताने की उम्मीद में।

Related Articles

Back to top button