ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

छठ समिति की तैयारी पूरी, प्रशासन का झटका, सभा-जुलूस पर प्रतिबंध

रायपुर। छठ महापर्व को केवल दो दिन शेष हैं, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विविध मुहल्लों के तालाबों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। एक ओर जहां महादेवघाट के किनारे बनारस और प्रयागराज की गीत-संगीत मंडली की भव्य प्रस्तुति की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है, वहीं पर्व के दो दिन पहले जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करके छठ पर्व पर आयोजन करवाने वाली समितियों को करारा झटका दिया
प्रशासन ने आयोजन स्थल पर किसी भी तरह की सभा, जुलूस, रैली न करने और बाजार, मेला दुकान नहीं लगाने का आदेश दिया है। नदी, तालाब के किनारे भीड़ एकत्रित होती है तो इसकी जिम्मेदारी समिति की होगी।
इन नियमों का करना होगा पालन
– केवल पूजा करने वाले शामिल होंगे
– भीड़ न हो, इसकी जिम्मेदारी समिति की होगी
– जुलूस, सभा, रैली नहीं
– पूजा स्थल पर पान, गुटखा, थूकने पर प्रतिबंध
– सुबह छह से आठ बजे तक हरित पटाखा फोड़ सकेंगे
– बाजार, मेला, दुकान नहीं
– छोटे बच्चों, बुजुर्गों को जाने की अनुमति नहीं
– पूजा में शामिल होने वालों का टीकाकरण अनिवार्य
– नदी, तालाब के गहरे पानी में नहीं जा पाएंगे
– ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न्यायालय आदेश के अनुसार
– मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी का पालन जरूरी

धार्मिक प्रसंगों पर नृत्य झांक
महादेवघाट के किनारे भोजपुरी गायक और सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती, लोक गायिका सुनीता पाठक और छत्तीसगढ़ के गायक दिलीप षड़ंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। प्रयागराज उत्तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य नाटिका कलाकार सोनाली तरुण चोपड़ा द्वारा धार्मिक प्रसंगों पर झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।
नियमों का करेंगे पालन
महादेवघाट आयोजन समिति के संयोजक सुनील सिंह संचालक समिति के सदस्य रविंद्र सिंह, परमा सिंह, रामकुमार सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, रविंद्र शर्मा, एमएन पांडेय, जयंत सिंह, संतोष सिंह अवधिया, सरोज सिंह, अखिलेश सिंह का कहना है कि प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। छठ पर्व आस्था का प्रतीक है, देश भर में आयोजन हो रहा है, नियमों के तहत ही आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button