ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

आतंकियों का दुस्साहस, कश्मीर में सेल्समेन मोहम्मद इब्राहिम खान की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा शहर में किया गया दूसरा हमला है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान पर बोहरी कदल में रात करीब आठ बजे गोली चलाई। अधिकारियों ने बताया कि खान को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि खान पास के महाराजगंज इलाके में एक सेल्समेन के तौर पर काम करता था

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। खान की हत्या पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा किया गया दूसरा हमला है। रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नागरिक की हत्या की निंदा की। उमर ने ट्वीट किया कि इब्राहिम की नृशंस हत्या निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। दुर्भाग्य से इब्राहिम की हत्या घाटी, खासकर श्रीनगर में लक्षित हत्याओं की श्रृंखला में नवीनतम है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें।

Related Articles

Back to top button