ब्रेकिंग
कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
देश

नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक ग्रामीण नक्सलियों का ही पूर्व साथी बताया जा रहा है। पुलिस मृतक के खिलाफ थाने में कई अपराध दर्ज होने की बात कह रही है। दूसरी ओर नक्सल प्रभावित संवदेनशील क्षेत्र होने के चलते शुक्रवार शाम तक पुलिस मृतक का शव बरामद नहीं कर सकी थी। हालाकि हत्या होने की पुष्टि पुलिस द्वारा कर दी गई है।

एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। कोयलीबेड़ा थाना के गट्टाकाल के जंगल में नक्सलियों ने गुरूवार शाम जन आदलत लगाकर ग्रामीण बिनेश उर्फ दिनेश की हत्या करने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि 40 से अधिक नक्सलियों ने 3 गांव के ग्रामीणों की जन अदालत लगाकर बिनेश उर्फ दिनेश की हत्या की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या की वारदात हुई है। लेकिन हत्या का कारण क्या है और नक्सलियों द्वारा हत्या क्यों की गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति या परिवार के सदस्य के द्वारा अब तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। हालाकि हत्या के बाद मृतक के कुछ फोटो प्राप्त हुए हैं। जिससे हत्या के वारदात की पुष्टि हो रही है

आठ प्रकरणों में अपराध दर्ज

बताया जा रहा है कि कोयलीबेड़ा पुलिस थाना में मृतक बिनेश उर्फ दिनेश के खिलाफ अलग-अलग आठ अपराध दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में पुलिस ने अपराध दर्ज है। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह नक्सलियों से जुड़ा हुआ था और रावघाट कमेटी में सप्लाई टीम का सदस्य था।

सतर्कता बरत रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है, जिसका कारण क्षेत्र के नक्सल प्रभावित होना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होने के बाद अक्सर देखा गया है कि मौके लिए रवाना हुई पुलिस टीम पर घात लगाए बैठे नक्सली हमला कर देते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Related Articles

Back to top button