ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

गले में फांसी का फंदा लगाकर इंजीनियर ने दोस्त को कहा जा रही हूं दुनिया छोड़कर

बिलासपुर। सकरी के सिंचाई विभाग कालोनी में रहने वाली महिला इंजीनियर ने गुरुवार की रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले इंजीनियर ने अपने स्कूल के दोस्त को वीडियो काल कर आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो काल में महिला इंजीनियर ने अपने गले में फांसी का फंदा लगाया था। युवक और उसके परिवार वालों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया। इसके बाद इंजीनियर ने काल काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

जांजगीर जिले के हसौद थाना अंतर्गत कैथा में रहने वाली शशि टंडन सिंचाई विभाग में इंजीनियर थीं। वे यहां सकरी स्थित विभाग के कालोनी में अकेली रहती थीं। वहीं, परिवार के सदस्य गृहग्राम में रहते थे। गुरुवार की रात 12 बजे उन्होंने अपने स्कूल के दोस्त विजय साहू के फोन पर वीडियो काल लगाया। इस दौरान विजय परिवार के सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली से मल्हार लौट रहे थे। इंजीनियर के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। इंजीनियर ने विजय को बताया कि वह दुनिया छोड़कर जा रही है।

फांसी का फंदा देख विजय और उसके परिवार वाले सकते में आ गए। उन्होंने फंदा निकालने के लिए इंजीनियर से मिन्नतें की। साथ ही बात करने के लिए कहा। इस बीच विजय के परिवार वालों ने भी उसे समझाइश दी। फोन कटते ही विजय ने इसकी जानकारी शशि के परिवार वालों को दी। साथ ही सकरी पुलिस को भी इस संबंध में बताया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव फंदे पर झूल रहा था। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं, इंजीनियर के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने स्वजन का बयान दर्ज किया है। इसमें आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button