ब्रेकिंग
Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग...
मनोरंजन

KBC 13 में कपिल शर्मा ने सुनायी कंगना रनोट से जुड़ी फनी स्टोरी, हंसते-हंसते अमिताभ बच्चन हुए लोटपोट

नई दिल्ली। कॉमिक कलाकार कपिल शर्मा अपने ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। साधारण बातों को भी वो जिस अंदाज में कहते हैं कि सुनने वाले ठहाके मारकर हंस पड़ते हैं। कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार स्पेशल एपिसोड में कपिल शर्मा और सोनू सूद अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे और इस दौरान कपिल ने अपनी बातों से शो में हंसी के खूब धमाके किये। बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने कंगना रनोट का जिक्र एक खास वाकये में किया तो बिग बी और सोनू सूद भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

सोनी टीवी ने एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा, सोनू सूद और अमिताभ बच्चन का चुटीला संवाद दिखाया गया है। कपिल, बिग बी समयबद्धता की तारीफ करते हुए किस्सा सुनाते हैं कि बिग बी को द कपिल शर्मा शो में आना था तो वो सुबह 6 बजे ही सूट-बूट पहनकर तैयार होकर पहुंच गये। अमिताभ को 9 बजे सेट पर पहुंचना था, मगर वो 9 बजकर 2 मिनट पर पहुंचे। कपिल कहते हैं कि बिग बी उस वक्त ऐसी बात कही, जो उनके साथ रह गयी। आते ही बिग बी ने सभी से माफी मांगते हुए कहा कि वो 2 मिनट देर से पहुंचे हैं। कपिल कहते हैं कि 2 मिनट की देरी भी कोई देरी होती है।

इसके बाद सोनू सूद एक वाकया सुनाते हुए कहते हैं कि एक बार उन्होंने कपिल शर्मा को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कहा था और अपने ट्रेनर योगेश को कपिल के पास भेजते हुए कहा कि तू उसके पास जाकर बैठ जाना और जब तक निकले नहीं, उसे छोड़ना मत, उसे जिम करवाना ही करवाना है। कपिल सोनू की बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि इन्होंने मुझे जो ट्रेनर योगेश दिया, उसने बिल्कुल नहीं छोड़ा मुझे, पर एक दिन उसे कंगना रनोट क्लाइंट मिल गयीं। उस दिन मेरी छाती पर डम्बल पड़े-पड़े छोड़ गया वो। इतना सुनते ही बिग बी तालियां बजाते हुए जोर से हंस पड़ते हैं। सोनू सूद के साथ ऑडिएंस भी इसमें साथ देते हैं।

बता दें, कंगना रनोट इन दिनों अपने भीख में आजादी वाले बयान के लिए चर्चा में हैं, जिस पर खूब विवाद हो रहा है। सोनी टीवी पर यह एपिसोड आज रात प्रसारित किया जाएग।

Related Articles

Back to top button