Breaking
बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उ...

श्रीराम युगीन 6 तरह के वनों की वनस्पतियों से गुलाजार होगी बीडीए की रामायण वाटिका

बरेली| यूपी के बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा तैयार की जा रही रामायण वाटिका में श्रीराम युगीन दुर्लभ वनस्पतियां और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। ये वनस्पतियां उस काल के छह प्रकार के वनों में पाई जाती थीं। इनका वर्णन वाल्मीकि रामायण में भी है। काम इतना बढ़ चुका है कि बीडीए ने इसकी जिम्मेदारी भी तय कर दी है। बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह की मानें तो आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल की देखरेख में इसको धरातल पर उतारा जायेगा।

वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में वर्णित 182 प्रकार की औषधीय वनस्पतियों को हरित वाटिका का रूप देने की तैयारी शुरू है। रामगंगा नगर परियोजना के सेक्टर 2 में करीब 32 हजार वर्ग मीटर भूमि संरक्षित है। बरेली आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। वे आम जन से वाल्मीकि रामायण व रामचरित मानस में वर्णित वनस्पतियों, पौधों के अलावा भगवान राम से जुड़े संस्मरण, चरित्र और सांस्कृतिक धरोहर को भी साझा करेंगे।

आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल कहते हैं कि वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस के शोध के मुताबिक रामायण महाकाव्य वनस्पति विज्ञानियों के लिए ज्ञान का भंडार है। रामायण में छह प्रकार के वनों का विवरण है। इनमें से पहले चार प्रकार के वनों में प्रभु श्रीराम ने बनवास व्यतीत किया था।

बीडीए की रामायण वाटिका की परिकल्पना भी इसी हरित रामायण पर आधारित है। इसमें रामायण चित्रण के साथ वनस्पतियों को यथार्थ और मूर्त रूप देने की कोशिश की जा रही है। वाल्मीकि रामायण महाकाव्य में 182 प्रकार के पौधों का उल्लेख है। वनों के मुताबिक ही इस वाटिका में फूल, पेड़, फल आदि लगाए जाएंगे। वनस्पतियों के अस्तित्व साकार होंगे।

रामायण वाटिका में 105 पेड़, पांच छोटे पेड़, 20 जलीय पौधे 15 क्लाइंबर, एक क्रीपर, छह प्रकार की घास, आठ प्रकार की झाड़ियां और 22 प्रकार की जड़ी बूटियों को रोपित किया जाएगा। इनमें श्रीराम के अयोध्या से लंका जाते हुए चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, किष्किंधा, पंपा सरोवर और लंका के जंगलों में पाये गये तत्कालीन पौधे शामिल हैं।

बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |     लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया     |     एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब     |     दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें