ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते समय पुलिस ने आरोपित को पकड़ा रंगे हाथ

रायपुर। राजधानी रायपुर शहर में नाबालिग बच्चों और युवाओं के नशीली दवाओं के सेवन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर रायपुर पुलिस अंकुुश लगाने एवं नशीली दवाओं को बेचने वालों को पकड़ने का अभियान चलाया है। शनिवार को थाना आजाद चौक की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद आश्रम तिराहा के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर सादे वेश में दवाओं को खरीदने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी ने जैसे ही दवा खरीदा पहले से तैनात टीम ने उसे दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपित से पुलिस ने पूछताछ की तो अपना नाम मोहम्मद युनूस खान निवासी ईदगाहभाठा आजाद चौक रायपुर का निवासी बताया। जेब की तलाशी में उसके पास से मिली नशीली दवाओं को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपित के पास से कुल 39 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं बेचे गए दवाओं से 500 रूपये नकद बरामद किया। पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

चाकू दिखाकर बदमाशों ने छीना मोबाइल

राजधानी रायपुर में बेखौफ बदमाश ने एक युवक का चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया। रायपुर के निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। पीड़ित युवक ने देवेंद्रनगर थाने की पुलिस को बताया कि पंडरी सिटी सेंटर के पास बाइक से आए दो बदमाश रास्ता रोककर पास में रखा चाकू निकाला। चाकू से मारने का डर दिखाकर मोबाइल छीन लिया। पुलिस व साइबर सेल की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों को पकड़ने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button