ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

सूर्यवंशी नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म को लेकर हुईं इतने करोड़ की डील

नई दिल्लीl  सूर्यवंशी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगीl यह नेटफ्लिक्स पर आएगीl इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की अहम भूमिका हैl यह फिल्म दिसंबर के पहले सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगीl हाल ही में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए कमाने में सफल हुई हैl अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म एक पुलिस फिल्म हैl सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई हैl इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया हैl यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई हैl फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर रही है और इसने 5 दिनों में 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैंl

सूर्यवंशी फिल्म अजय देवगन की फिल्म सिंघम और रणवीर सिंह के सिंबा के बाद रोहित शेट्टी की तीसरी पुलिस पर आधारित फिल्म हैl अब खबरों की मानें तो सूर्यवंशी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगीl यह दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज होगीl इसके लिए 100 करोड़ रुपए दिए गए हैंl अक्षय कुमार और सूर्यवंशी की टीम यह बात सुनकर सातवें आसमान पर हैl फिल्म की सफलता को लेकर सभी बहुत उत्साहित हैंl

अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर एक वीडियो शेयर किया हैl उन्होंने लिखा है, ‘अपने जीवन में सिनेमा को एक बार फिर स्थान देने के लिए धन्यवादl टीम सूर्यवंशी के लिए यह रिस्पांस मायने रखता हैl हम आपके बिना कुछ भी नहीं है, धन्यवादl’ सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह की अहम भूमिका हैl कोरोना महामारी के बाद सफल होने वाली यह पहली फिल्म है।

अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वहीं कटरीना कैफ जल्द विकी कौशल के साथ शादी करती नजर आएंगीl दोनों के अफेयर की पुष्टि सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने की हैl

Related Articles

Back to top button