ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

महंगे Petrol का विकल्‍प देगा देश का यह सबसे स्‍वच्‍छ शहर, जानिए क्‍या है तैयारी

नई दिल्‍ली। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भोजन पकाने में इस्तेमाल किया गया खाद्य तेल घर-घर से खरीदा जाएगा और इससे बायो डीजल बनाया जाएगा। इस काम के लिए इंदौर नगर निगम (IMC) ने एक निजी कंपनी से अनुबंध किया, जिसे इस निकाय द्वारा देश में अपनी तरह का पहला करार बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अनुबंध के तहत घरों में इस्तेमाल खाद्य तेल, रहवासी कल्याण संघों की मदद से खरीदा जाएगा।

इसके बदले निजी कंपनी द्वारा IMC और विक्रेता, दोनों को 15-15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य तेल को एक बार से ज्यादा इस्तेमाल कर पकाए जाने वाले भोजन से लोगों को मोटापा, हृदय रोग और अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर में शहर के घरों से हर माह एक लाख किलोग्राम इस्तेमाल खाद्य तेल जमा होने का अनुमान है। इस तेल से एक अन्य निजी कंपनी द्वारा बायो डीजल बनाया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों के दौरान इंदौर देश भर में अव्वल रहा था।

Related Articles

Back to top button