ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
देश

मिताक्षरा कुमारी ने कहा सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की बुनियादी शिक्षा

रायपुर। राज्य नीति आयोग की सलाहकार मिताक्षरा कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली शिक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। खासकर बच्चों की बुनियादी सुविधा के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा समागम को राज्य सरकार का शिक्षा के लिए बेहतर कदम बताते हुए मिताक्षरा ने नईदुनिया से अपनी बात शेयर की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा समागम में सभी राज्यों के नवाचारी शिक्षक सम्मिलित होंगे, साथ ही स्टाल के माध्यम से अपने नवाचारी प्रयास को साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद भी यही है कि हम देश भर में शिक्षा के लिए चल रही योजनाओं को समझें। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी किसी भी राज्य की बेस्ट प्रैक्टिस को लागू करने की मंशा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समागम की परिपूर्णता व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस समागम के कई उद्देश्य हैं।

खुलेगी आगे की राह

राज्य नीति आयोग की सलाहकार मिताक्षरा कुमारी ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए यह समागम आगे की राह खोलेगा। शिक्षा के नए माडल को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करना, विभिन्ना विषयगत क्षेत्रों पर भाग लेने वाले राज्यों के बीच पैनल चर्चा और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना, ज्ञान भागीदारों, बुद्धिजीवियों द्वारा विचार-विमर्श और भारत के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों द्वारा प्रमुख नवाचारों की प्रदर्शनी से शिक्षा में निश्चित रूप से सुधार आएगा।

शिक्षकों का हाथ मजबूत करने की जरूरत

मिताक्षरा ने कहा कि शिक्षकों के हाथ मजबूत करने की जरूरत है। बच्चों की राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की जो स्थिति है, उसमें सुधार करने के लिए पहले तो शिक्षकों को ही मजबूत करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button