ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

हिंदुत्व विवाद के बाद राष्ट्रीय शिक्षा समागम में सलमान खुर्शीद का आना टला

रायपुर। बाल दिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से रविवार से आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का आना स्थगित हो गया है। दो दिन पहले तक शिक्षा समागम कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सलमान खुर्शीद का नाम था और जैसे ही हिंदुत्व को लेकर विवाद खड़ा हुआ उनका नाम इस कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड से भी हटा दिया गया है।

बतादें कि स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पत्रकार वार्ता में ही स्पष्ट कर दिया था कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सलमान खुर्शीद नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ लांच की है। जिसके बाद से ही उनकी इस किताब के कुछ अंश काफी चर्चा में हैं और बवाल मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर विरोध चल रहा है। उनकी किताब में हिंदुत्व को लेकर लिखी गयी बातों के कारण बवाल मचा हुआ है।बताया जाता है कि किताब में उन्होंने हिंदुत्व की आइएसआइएस और बोको हरम से तुलना की है।

राष्ट्रीय शिक्षा समागम कार्यक्रम शुरू फेसबुक, यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण

शिक्षा विभाग द्वारा 14 और 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित पंडित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम की शुरूआत हो गई है। दो दिवसीय कार्यक्रम में ‘पढ़ई तुंहर दुआर‘ वेब साइट, फेसबुक लाइव, यू-ट्यूब लाइव द्वारा प्रसारण किया जा रहा है। साइंस कालेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्य्याय आडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। राष्ट्रीय स्तर के इस समागम में विभिन्न राज्यो से नवाचारी शिक्षकों का आगमन हुआ है।

Related Articles

Back to top button