नौकरी की सभी भर्तियों में आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने सौंपा ज्ञापन

रायपुर। अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्रचद्रवंशी नेतृत्व में जोगी छात्र संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम जिला कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपकर सभी प्रकार की भर्तियों में आयु सीमा 2 वर्ष बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौपते हुए रविंद्रचंद्रवंशी ने कहा राज्य और केंद्र सरकार की सभी प्रकार भर्तियों की लंबे समय से तैयारी करने वालों प्रदेश के युवा शिक्षित बेरोजगारो का कोरोना महामारी के कारण 2 वर्ष को पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। अब फिर से सभी प्रकार की भर्तियां शुरू हो रही है ऐसे में कोरोना महामारी के कारण युवाओं की उम्र सीमा बढ़ चुकी है और उनका भविष्य बर्बाद हो सकता है।
ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को प्रदेश के युवाओं के नुकसान की भरपाई के लिए आयु सीमा को 2 वर्ष बढ़ाकर उन्हें राहत प्रदान करे। रविंद्रचंद्रवंशी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार को गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार का अनुसरण करना चाहिए। जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण नौकरी गंवाने और नौकरी ढ़ूंढ़ने वालों को बड़ी राहत दी है। गुजरात सरकार ने कोविड-19 लाकडाउन से हुए एक साल के नुकसान की भरपाई के लिए, विभिन्न रिक्तियों के लिए आगामी भर्ती में ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है और युवाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा इससे राज्य के युवाओं को काफी राहत मिलेगी
इन्होंने सौंपा ज्ञापन
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रविंचंद्रवंशी,अजय देवांगन, अविनाश साहू, संजय राठौड़, गजेंद्र देवांगन, अजय सेन, हरीश रात्रे, लल्ला,राहुल चंद्रवंशी, मोनू ,विकास आदि उपस्थित थे।






