ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खान की आज CBI कोर्ट में पेशी, सीतापुर जेल से लखनऊ रवाना

सीतापुर/ लखनऊ: यूपी के जल निगम भर्ती घोटाले को सपा सांसद आजम खान की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी होगी। उन्हें व्यक्तिगत रूप से एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद उन्हें शाम तक सीतापुर जेल वापस लाया जाएगा। कड़ी सुरक्षा में बीच आजम खान को लखनऊ रवाना कर दिया गया है।

इस बारे में सीतापुर के जेल अधीक्षक ने बताया कि सांसद आजम की लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेशी है। उन्हें सुबह 9:02 बजे लखनऊ के लिए निकले हैं। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सपा सांसद को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लखनऊ भेजा गया है।

वहीं एसआईटी के वरिष्ठ लोक अभियोजक ओम प्रकाश राय के मुताबिक, 19 जुलाई, 2021 को इस मामले में सपा सांसद आजम खान को जरिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग न्यायिक हिरासत में लिया गया था। 25 अप्रैल, 2018 को इस मामले की एफआईआर लखनऊ की एसआईटी थाने में निरीक्षक अटल बिहारी ने दर्ज कराई थी। जिसमें आजम खान के साथ ही तत्कालीन ओएसडी सैय्यद आफाक अहमद, नगर विकास उप्र शासन के तत्कालीन सचिव श्रीप्रकाश सिंह, उप्र जलनिगम के तत्कालीन प्रबंध निदेशक प्रेम प्रकाश आसूदानी व तत्कालीन मुख्य अभियंता अनिल कुमार खरे तथा भर्ती प्रक्रिया मे शामिल अन्य को नामजद किया गया था।

क्या है जल निगम भर्ती घोटाला?
जानने योग्य है कि ये मामला अखिलेश यादव की सरकार में जल निगम की भर्तियों में घोटाले का है। उस वक्त आजम खान जल निगम के चेयरमैन थे, लिहाज़ा उनको इसमें आरोपी बनाया गया था। जल निगम में 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 क्लर्क, 32 आशुलिपिक समेत कुल 1300 पदों पर भर्तियों में घोटाले का आरोप लगा था। सरकार इस मामले में 122 अभियंताओं को बर्ख़ास्त कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button