ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

दोगुना किराया देकर आटो से नए बस स्टैंड पहुंचे रहे यात्री

रायपुर। चालीस साल के बाद पंडरी बस स्टैंड से दो हजार से अधिक यात्री बसों को हटाकर भाठागांव में बनाए गए श्री बालाजी दुधाधारी ट्रस्ट अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में शिफ्ट कर दिया गया। सोमवार से यात्री बसे यहीं से आवाजाही करने लगी। कलेक्टर ने पंडरी से बसों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है, लिहाजा यात्रियों को दोगुना किराया देकर नया बस स्टैंड जाने को मजबूर होना पड़ेगा।

पहले दिन बाहर से आने वाले यात्रियों को पुराने बस स्टैंड पंडरी में भटकना पड़ा। जब उनकों पता चला कि बस स्टैंड करीब पांच किमी दूर नए बस स्टैंड बस पकड़ने जाना होगा तो यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। रायपुर से राज्य के दूसरे जिलों में जाने वाले यात्रियों को आटो में मनमाना किराया देकर नए बस स्टैंड भाटागांव जाना पड़ा।

सिटी बस बंद होने से आटो ही एकमात्र विकल्प

दरअसल सिटी बस का संचालन कई महीनों से बंद होने से आम यात्रियों को भाठागांव बस टर्मिनल जाने-आने के लिए आटो रिक्शा ही एक मात्र साधन बच गया है। शहरवासियों का कहना है कि काफी कोशिशों के बाद नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू करना अच्छा कदम है लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर जिला व नगर निगम प्रशासन को सिटी बस का संचालन भी शुरू करना चाहिए।

पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रतिबंधित

कलेक्टर सौरभ कुमार ने सोमवार 15 नवंबर से पुराने बस स्टैंड पंडरी से बसों का संचालन करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे,निगम आयुक्त प्रभात मलिक,रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम के साथ भाठागांव बस टर्मिनल की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं बसों के संचालन व अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन करने सोमवार सुबह छह बजे से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू के समन्वयन में जिला दंडाधिकारियों के नेतृत्व में निगम के उपअभियंताओं की ड्यूटी लगाई है।

एसी ने देखी यातायात व्यवस्था, चौकी का किया अवलोकन

भाठागांव बस टर्मिनल में बस आपरेटरो,यात्रियों के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रविवार को कानून,यातायात व्यवस्था का जायजा लिया व स्थापित यातायात चौकी का निरीक्षण किया कर वहां मौजूद बस आपरेटरों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की है।

यहां खड़ा होगा आटो रिक्शा

यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे घ्यान में रखकर भाठागांव नए बस स्टैंड के सामने हटकेश्वर शिव मंदिर के किनारे आटो रिक्शा खड़ा रहेगा। यहीं से यात्री आटो से उतरकर बस स्टैंड में प्रवेश करेंगे और शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाने के लिए यहीं से आटो रिक्शा में सवार होगे। इसके अलावा रिंग रोड कई पाइंट भी बनाए गए है,जहां पर आटो रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हर पाइंट पर सवारियों को लाने-जाने के निर्देश दिए गए है। आटो चालक शेयरिंग सिस्टम में भी चार-पांच यात्रियों को बैठाकर उनके घर तक छोड़ेगे।

भनपुरी चौक से भाठागांव चौक तक यहां मिलेगी आटो

रिंग रोड भनपुरी, रिलायंस पेट्रोल पंप गोंदवारा चौक, गोगांव चौक, हीरापुर चौक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी हीरापुर, टाटीबंद चौक दोनों तरफ, चंगोराभाठा चौक, रायपुरा चौक, कुशालपुर चौक, भाठागांव बस स्टैंड के सामने,पचपेढ़ी नाका, संतोषीनगर चौक में आटो रिक्शा खड़े रहेंगे। जिन यात्रियों को बस में सफर करना है, उन्हें बस स्टैंड आने की जरूरत नहीं है। रिंग रोड पर बनाए गए पाइंट पर सभी यात्री बसे रूकेंगी।

बन रहा प्री पेड बूथ

नए बस स्टैंड में एक दो दिनों के भीतर रेलवे स्टेशन की तरह प्री पेड बूथ स्थापित करने की तैयारी चल रही है।प्री पेड बूथ आटो यूनियन बनवा रहा है। यहीं से यात्री पर्ची कटवाकर आटो से जाना-आना कर सकेंगे। इस सुविधा से यात्रियों से अधिक किराया वसूला नहीं जा सकेगा और अपराधिक तत्वों से भी छुटकारा मिलेगा।

यह लगेगा किराया

आटो रिक्शा से रेलवे स्टेशन से भाठागांव बस टर्मिनल जाने के लिए तीन से चार यात्रियों को डेढ़ सौ रुपये देना होगा।अब तक स्टेशन से पंडरी बस स्टैंड जाने के लिए 70 रुपये खर्च करना पड़ता था, यानि दोगुना से अधिक किराया देकर भाठागांव जाना पड़ेगा।

शेयरिंग आटो से मिलेगा यात्रियों को फायदा

रायपुर आटो यूनियन के अध्यक्ष कमल पांडेय ने बताया कि यात्रियों को शेयरिंग आटो की सुविधा यूनियन दे रहा है। घड़ी चौक से नए बस स्टैंड तक प्रत्येक यात्रियों को 30 से 40 रुपये किराया देना होगा। किलोमीटर के हिसाब से परिवहन विभाग ने किराया तय किया है।

Related Articles

Back to top button