ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

अब्दुल्ला, मुफ्ती परिवारों ने लोगों को लूटा, अब भाजपा बनाएगी लोगों को मजबूत बनाने वाली सरकार: रविन्द्र रैना

जम्मू : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को पिछले 70 सालों में अब्दुल्ला, मुफ्ती परिवारों ने बहुत लूटा। अब प्रदेश में भाजपा बहुमत से अपनी सरकार बनाकर लोगों को सशक्त बनाएगी।

सांबा के सरोर में मंगलवार को प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में अपने अध्यक्षीय भाषण में रविन्द्र रैना ने कहा कि 370 हटने के बाद शुरू हुआ विकास का दौर अब नही रूकेगा। कश्मीर केंद्रित सरकार के अपने घर भरने की राजनीति का दौर खत्म हो चुका है। हम पार्टी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर जम्मू कश्मीर में लोगों को मजबूत बनाकर प्रदेश में खुशहाली लाकर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक सीटें लेकर इतिहास रचेगी।

सरोर में शुरू हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग व प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डा जितेन्द्र सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान रैना ने जम्मू कश्मीर में तेज विकास की मोदी सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि हर वर्ग को मजबूत बनाने के लिए कार्य हो रहा है। माेदी सरकार ने गुज्जरों व बक्करवालों को लाखों कनाल जमीन दी। पहले वन विभाग के अधिकारी कभी भी आकर उनके कुल्ले गिरा देते थे। कश्मीर के दलों ने उनका इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया। हमने उनके हितों का संरक्षण किया है।

इसी बीच देर शाम तक जारी रहने वाली प्रदेश कार्यकारिणी मे प्रदेश भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव के साथ सुरक्षा को लेकर भी एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। ये प्रस्ताव पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह व मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी द्वारा लाए गए हैं। बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए लोगों के बीच जाने के अभियान की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं में जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कवीन्द्र गुप्ता मुख्य हैं। राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र सिंह रैना भी बैठक में हिस्सा लेे रहे हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर में विकास को तेजी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी जताया जाएगा।

Related Articles

Back to top button