ब्रेकिंग
Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ... नई पीढ़ी की नज़र से हिन्दी पत्रकारिता Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट; राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी... Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन; 12 सूत्री प्रस्ताव पर सरकार और मराठा नेताओं में... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय... Veerana Actress Jasmine Dhunna: रातों-रात मशहूर होने के बाद कहां गायब हो गईं 'वीराना' की एक्ट्रेस? ज...
देश

अब किसी व्यक्ति भी को घोषित किया जा सकता है आतंकी, राज्यसभा में पास हुआ ये बिल

एक के बाद एक बिल राज्यसभा में पास होने के बाद अब राज्यसभा से UAPA बिल पास हो गया है। बिल के पक्ष में 147 और विपक्ष में 42 वोट पड़े। बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव पहले ही गिर चुका था। लोकसभा से इस बिल को मंजूरी दी जा चुकी है अब कानून में संशोधन करने का रास्ता साफ हो गया है। इस बिल में संगठन के अलावा किसी व्यक्ति को भी आतंकी घोषित करने का प्रावधान शामिल किया गया है। अब अगर किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक होता है तो उस पर कार्रवाई का जाएगी।

गैरकानूनी गतिविधि की रोकथाम के लिए संशोधन बिल 2019 राज्यसभा में पास हो गया। इस बिल के पास होने से पहले राज्यसभा में लंबी बहस हुई। लोकसभा में यह बिल 24 जुलाई को पास हो गया था। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष  ने चर्चा के दौरान इस बिल का विरोध किया और इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए।

इस कानून के पास हो जाने के बाद अब आतंकी संगठनों और आतंकियों की संपत्ति को डीजीपी की अनुमति के साथ जब्त किया जा सकेगा। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अगर ऐसे मामलों की जांच कर रही है तो उसे एनआईए के महानिदेशक की मंजूरी लेनी होगी। इस संशोधन के बाद से अब ऐसे संगठनों और व्यक्तियों को आतंकी घोषित किया जा सकेगा जो किसी आतंकी घटना में शामिल हों या उन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया हो। या फिर आतंकी घटनाओं की तैयारी करने वालों पर भी अब केंद्र सरकार शिकंजा कस सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button