ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
खेल

तमिलनाडु ने धमाकेदार जीत से रचा इतिहास, हैदराबाद को पीट पहुंची फाइनल में

नई दिल्ली। भारत की घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का फैसला हो गया है। तमिलनाडु ने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद को मात देकर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की की। इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाली तमिलनाडु पहली टीम बन गई है। घातक गेंदबाजी के दम पर टीम ने पहले हैदराबाद को 90 रन पर समेटा और फिर 14.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर शान से फाइनल का टिकट पक्का किया।

शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पी श्रवण कुमार की धारदार गेंदबाजी के आगे हैदराबाद की बल्लेबाजी बेबस नजर आई। इस बड़े मैच में कुमार ने अकेले आधी हैदराबाद की आधी टीम को मैदान से वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। 3.3 ओवर में श्रवन ने 21 रन दिए और 5 विकेट चटकाए। मुरुगन अश्विन एम मोहम्मद ने 2-2 विकेट हासिल किए। साई किशोर को एक विकेट मिला।

91 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम को पहला झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। एन जगदीशन महज 1 रन बनाकर ही वापस लौट गए। इसके बाद इसी ओवर में हरि निशांत भी आउट हो गए। 16 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान विजय (43) ने साई सुदर्शन (34) के साथ मिलकर मैच को खत्म कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

लगातार तीसरी बार फाइनल में

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचकर तमिल नाडु की टीम ने इतिहास रचा है। इससे पहले किसी भी टीम ने ऐसा कमाल नहीं किया था। तमिल नाडु की टीम ने पिछले दो लगातार सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी। 2019-20 में टीम को कर्नाटक ने हराया था जबकि पिछले सीजन में बड़ौदा को हरा तमिल नाडु की टीम चैंपियन बनी थी।

Related Articles

Back to top button