ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी, 8 घंटे बाद टोरी-लातेहार रेलखंड पर फिर से परिचालन शुरू

धनबाद। नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की तरफ से आयोजित भारत बंद के दाैरान धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेख खंड पर बम विस्फोट कर पटरी उड़ा दिया गया। इससे करीब 8 घंटे तक रेल परिचालन बाधित हुआ। धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कर शनिवार 8:45 बजे रेल परिचालन बहाल किया। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी है।

15 नवंबर से मनाया जा रहा प्रतिरोध दिवस

नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12:50 बजे घटी। धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड के रिचुघुटा-डेमू स्टेशनों के बीच किलोमीटर 206/25-27 के बीच अप एवं डाउन लाइन पर माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया है। इस घटना में डीजल लाईट इंजन संख्या 70584 का एक ट्रॉली डिरेल हो गई है।

भारत बंद की पूर्व संध्या पर उड़ाई रेल पटरी

नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी की रिहाई पर नक्सलियों ने आज भारत बंद से ठीक पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर नक्सलियों ने बीती रात 12 :52 बजे धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में बम धमाका किया। इस बम ब्लास्ट में एक इंजन बेपटरी हो गया। टोरी-लातेहार रेलखंड के रिचुगुटा-डेमू स्टेशन के बीच विस्फोट कर 206/25-27 के अप और डाउन लाइन को उड़ाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि ऊपर का ओवरहेड तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसी वक्त वहां से गुजर रहा इंजन पटरी टूट जाने के कारण बेपटरी हो गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी धनबाद कंट्रोल को दी गई। रात करीब सवा एक बजे से डेढ़ बजे के बीच डीआरएम आशीष बंसल, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट हेमंत कुमार व अन्य रेल अधिकारियों की टीम डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम पहुंची। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य देरी से शुरू हुई। बरकाकाना और बरवाडीह से दुर्घटना राहत टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इधर, धनबाद से भी टीम विशेष ट्रेन से घटना स्थल के लिए कूच कर गयी है।

12 नवंबर को हुई थी गिरफ्तारी

माओवादी प्रशांत बनर्जी और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरिफ्तारी से नाराज हैं। 12 नवंबर को झारखंड पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी सहित छह नक्सलियों को जमशेदपुर के पास कांड्राटोल ब्रिज से गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में 15 नवंबर से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी प्रतिरोध दिवस मना रहा है। 20 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में कोई असर नहीं है।

Related Articles

Back to top button